युवक की बेरहमी से हत्या: घर के बाहर घेरकर गले और चेहरे पर चाकू मारा; तीन दिन में दूसरा मर्डर, लोगों में दहशत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। बुधवार देर रात गोहलपुर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
गले और हाथ पर कई वार किए
बदमाशों ने युवक को घर के पास घेरकर गले और हाथ पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई
पुलिस के मुताबिक समता कॉलोनी निवासी भावेश वीरानी देर रात घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर अरुण, आयुष और शिव वहां पहुंचे।
पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी हमले में बदल गई।
चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए
आरोपियों ने भावेश पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। गले और हाथ पर गहरी चोट लगने से वह सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
थाना प्रभारी रीतेश पांडे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायल युवक को 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विवाद हुआ था
मृतक के भाई धनंजय वीरानी ने बताया कि करीब छह महीने पहले भावेश का अरुण और उसके साथियों से विवाद हुआ था। उसी पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने हत्या की साजिश रची और देर रात हमला कर दिया।
मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी आरोपियों की पहचान कर ली है।
तीन दिन में दूसरी हत्या
जबलपुर में लगातार हो रही चाकूबाजी और हत्याओं की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। इससे पहले संजीवनी नगर क्षेत्र में हुई हत्या के आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!