युवक की बेरहमी से पिटाई: 26 सेकेंड में युवक पर बरसाईं 60 से ज्यादा लाठियां; खेत में ले जाकर पीटा, 8 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के पिपलियाहाना गांव में एक युवक की बेरहमी से पिटाई के मामले का खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 26 सेकेंड के वीडियो में पांच-छह युवक एक युवक पर लगातार लाठियों से हमला करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पांच हजार रुपए रंगदारी देने की मांग
पीड़ित संदीप कुमावत ने बताया कि 11 मई को वह उज्जैन से अपने गांव लौट रहा था। गांव के रास्ते में मंदिर के पास कुछ युवकों ने उसकी बाइक रोक ली और जबरन खेत में ले गए। वहां उससे हर महीने पांच हजार रुपए रंगदारी देने की मांग की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की और घटना का वीडियो भी बना लिया।
संदीप के अनुसार, मारपीट के बाद वह भैरवगढ़ थाने पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। गंभीर चोटों के कारण उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जहां उसका कई दिनों तक इलाज चला।
मामले ने तब तूल पकड़ा जब 21 मई को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने यह वीडियो एक किसान को भेजकर उससे भी पैसे मांगते हुए धमकी दी थी। किसान ने वीडियो आगे साझा कर दिया, जिसके बाद मामला सार्वजनिक हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रकरण दर्ज
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस का दावा है कि मामला रंगदारी वसूली का नहीं बल्कि डीजे बजाने को लेकर हुए पुराने विवाद का परिणाम है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में सक्रिय युवकों के इस समूह को लोग 'ढाबा गैंग' के नाम से जानते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह समूह लंबे समय से लोगों में दहशत फैलाने और अवैध वसूली जैसी गतिविधियों में शामिल रहा है।
वहीं, जांच अधिकारी एएसआई राजेश का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!