युवक की पीट-पीटकर हत्या: समझौते से इनकार करने पर उतारा मौत के घाट; लाठी-डंडों से किया हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते 24 वर्षीय युवक कालू सेन की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घेरकर किया हमला, तब तक पीटा जब तक सांसें थम नहीं गईं।
आधा दर्जन बदमाशों ने उसे घेर लिया
मूल रूप से टीकमगढ़ निवासी कालू सेन शुक्रवार को अपने भाई के साथ ग्वालियर आया था। लेकिन नदी पार टाल इलाके में पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन बदमाशों ने उसे घेर लिया।
लाठी-डंडों से किया हमला
आरोप है कि मुख्य आरोपी मृत्युंजय उर्फ महाकाल और लल्ला चौहान सहित अन्य ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उस पर तब तक हमला किया, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया।गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप
बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड की जड़ तीन साल पुराना विवाद है। आरोपियों ने कालू के भाई से शराब के लिए पैसे मांगे थे। मना करने पर मारपीट हुई और मामला थाने तक पहुंचा। तभी से आरोपी पक्ष लगातार राजीनामे के लिए दबाव बना रहा था। खौफ के चलते पीड़ित परिवार ग्वालियर छोड़कर टीकमगढ़ चला गया था, लेकिन आरोपियों की दुश्मनी खत्म नहीं हुई और आखिरकार उसने हत्या का रूप ले लिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने मुख्य आरोपी मृत्युंजय उर्फ महाकाल और लल्ला चौहान समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!