धर्म नगरी में युवक ने ग्रहण की नई धार्मिक पहचान: सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में गहरी आस्था; परिवार खिलाफ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
धर्मनगरी उज्जैन में एक युवक ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाते हुए नई धार्मिक पहचान ग्रहण की है। गांधी नगर निवासी युवक, जो पहले सलमान खान के नाम से जाना जाता था, अब धार्मिक संस्कारों के बाद ‘शांतनु’ नाम से पहचाना जाएगा। धर्म प्रवेश की यह प्रक्रिया रविवार को शिप्रा तट स्थित मौनतीर्थ आश्रम में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई।
कलेक्टर को दिया था आवेदन
जानकारी के अनुसार युवक ने सनातन धर्म अपनाने की इच्छा व्यक्त करते हुए पहले जिला दंडाधिकारी को आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन में उसने स्पष्ट किया था कि वह बिना किसी दबाव, प्रलोभन या जबरदस्ती के अपनी स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर रहा है। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया, जिसमें युवक को सनातन परंपरा के अनुसार नया नाम और गोत्र प्रदान किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई धर्म प्रवेश प्रक्रिया
मौनतीर्थ आश्रम में डॉ. सुमनानंद गिरी महाराज के सान्निध्य में धर्म प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान शिप्रा नदी में दशविधि स्नान, प्रायश्चित कर्म, पंचगव्य सेवन तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न धार्मिक संस्कार कराए गए। अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद युवक का नाम शांतनु रखा गया और उसे कश्यप गोत्र प्रदान किया गया।
बचपन से थी सनातन परंपराओं में आस्था
शांतनु ने बताया कि बचपन से ही उसकी सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में गहरी आस्था रही है। वह नियमित रूप से मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में शामिल होता रहा है तथा लंबे समय से सनातन धर्म अपनाने की इच्छा रखता था। उसने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह उसका व्यक्तिगत और स्वैच्छिक निर्णय है।
मित्र और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया सहयोग
शांतनु के अनुसार उसने सबसे पहले अपनी इच्छा अपने मित्र पीयूष रघुवंशी के साथ साझा की थी। इसके बाद कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से धर्म प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में स्थानीय श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
परिवार ने नहीं दिया समर्थन
युवक ने बताया कि उसके परिवार में माता-पिता और भाई-बहन हैं, लेकिन उसके इस निर्णय को परिवार का समर्थन नहीं मिला। इसके बावजूद उसने अपनी इच्छा के अनुसार धर्म परिवर्तन का निर्णय लिया। शांतनु ने कहा कि वह पेशे से कारीगर है और अपने हुनर तथा मेहनत के बल पर सम्मानजनक जीवनयापन करने में सक्षम है।
विभिन्न स्तरों पर चर्चा का विषय बना मामला
धर्म परिवर्तन की इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर इसे लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। गौरतलब है कि उज्जैन स्थित मौनतीर्थ आश्रम पूर्व में भी धार्मिक दीक्षा, संस्कार और धर्म प्रवेश कार्यक्रमों के कारण चर्चा में रहा है। फिलहाल युवक ने स्वयं को सनातन धर्म का अनुयायी बताते हुए अपने नए जीवन की शुरुआत करने की बात कही है।
संबंधित समाचार

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!