निगम का बड़ा फैसला: 25 साल की जरूरतों के हिसाब से चमकेगा शहर; नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कल विधानसभा-4 के वार्ड-72 स्थित रेवेन्यू नगर में जनसंवाद कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और रखरखाव व्यवस्था को जवाबदेह बनाया जाए।
जनसंवाद में रहवासियों ने गार्डनों के रखरखाव, स्ट्रीट लाइटों के नियमित मेंटेनेंस, ड्रेनेज लाइन की सफाई और गलियों में जलभराव के मुद्दे उठाए। महापौर ने मूलभूत सुविधाओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। इसके बाद उन्होंने सच्चिदानंद नगर योगशाला का निरीक्षण कर पौधारोपण किया और वहां मौजूद नागरिकों से फीडबैक लिया।
महापौर भार्गव ने कहा कि नगर निगम आगामी 20 से 25 वर्षों की जरूरतों के अनुरूप शहर का आधारभूत विकास किया जा रहा है। पेयजल और ड्रेनेज व्यवस्था के लिए 25 वर्ष पुरानी पाइपलाइनें बदली गई हैं तथा बढ़ती आबादी के लिए नर्मदा परियोजना के चौथे चरण को आगे बढ़ाया गया है।
सीवरेज निकासी के लिए विभिन्न हिस्सों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर में 24 मास्टर प्लान सड़कों का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लें
महापौर ने नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को सोलर पैनल लगाना चाहिए। इंदौर में अब तक 32 हजार से अधिक परिवार सोलर पैनल स्थापित कर चुके हैं।
जनसंवाद के अंत में महापौर ने रेवेन्यू नगर गार्डन में खराब झूलों, चकरी और व्यायाम उपकरणों को हटाकर नए झूले एवं आधुनिक एक्सरसाइज उपकरण लगाने की घोषणा की।
संबंधित समाचार

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!