प्रेम विवाह के 3 साल बाद रिश्तों का कत्ल: पति ने चाकू से काटा पत्नी का होंठ; मासूम बच्ची को तड़पता छोड़ हुआ फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
औद्योगिक नगरी देवास में बुधवार शाम को रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने प्रेम विवाह करने वाली अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोपी पति अपनी पत्नी को बाहर खाना खिलाने के बहाने एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां बेरहमी से मारपीट करने के बाद उसने धारदार चाकू से महिला का होंठ काट दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी घायल पत्नी और मासूम बच्ची को मौके पर ही तड़पता छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने लहूलुहान हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
कोर्ट मैरिज के बाद से ही था विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान रिहाना (27 वर्ष), निवासी गरीब नवाज कॉलोनी के रूप में हुई है। पीड़ित रिहाना ने बताया कि पहले पति से तलाक होने के बाद, करीब तीन साल पहले उसने अबरार नामक युवक से कोर्ट मैरिज (प्रेम विवाह) की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही अबरार उसे पारिवारिक विवादों को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा था।
रेस्टोरेंट से सुनसान पहाड़ी पर ले जाकर किया हमला
बुधवार शाम को आरोपी अबरार अपनी पत्नी रिहाना और छोटी बच्ची को बाइक पर बैठाकर खाना खिलाने की बात कहकर निकला था। वह दोनों को शंकरगढ़ पहाड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट में ले गया। वहां सबने साथ में भोजन किया।
इसके बाद अबरार ने घर लौटने के बजाय बाइक को पहाड़ी के एक सुनसान इलाके की तरफ मोड़ दिया। एकांत पाकर आरोपी ने अचानक रिहाना के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे पहले कि रिहाना कुछ समझ पाती, अबरार ने जेब से धारदार चाकू निकाला और उसके चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे महिला का होंठ बुरी तरह कट गया और वह खून से लथपथ हो गई।
डॉ. सुनील कुमार, ड्यूटी डॉक्टर (जिला अस्पताल) के अनुसार महिला के चेहरे और होंठ पर बेहद गंभीर चोट आई है। प्रथम दृष्टया यह हमला किसी बहुत ही धारदार हथियार से किया जाना प्रतीत होता है। टांके लगाए गए हैं और फिलहाल महिला को डॉक्टरों की निगरानी में रखकर उपचार दिया जा रहा है।
वारदात के बाद बेखौफ होकर घर पहुंचा आरोपी
गंभीर रूप से घायल महिला को तड़पता छोड़ आरोपी अबरार मौके से भाग निकला। हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधा अपने घर पहुंचा, लेकिन उसने परिवार के किसी सदस्य को घटना की भनक तक नहीं लगने दी। इधर, राहगीरों या सूचना मिलने पर पुलिस रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंची और लहूलुहान महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में जब मां पर हुए इस जानलेवा हमले की जानकारी बच्चों को मिली, तब वे थाने पहुंचे।
पुलिस कर रही है तलाश
औद्योगिक थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े और इस तरह बेरहमी से की गई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!