भील प्रदेश के लिए चार राज्यों का महासंग्राम: मानगढ़ धाम में जुटेंगे हजारों आदिवासी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,बांसवाड़ा।
अलग भील प्रदेश की मांग को लेकर शुक्रवार को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले स्थित मानगढ़ धाम में विशाल आदिवासी महासम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं।
दो रोटी और गुड़ के साथ पहुंचने की अपील
आयोजकों ने सम्मेलन में शामिल होने वाले लोगों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए प्रतिभागियों से अपने साथ दो रोटी और गुड़ लाने का आग्रह किया गया है। साथ ही नशा या शराब का सेवन कर कार्यक्रम में नहीं आने, हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की गई है।
39 आदिवासी बहुल जिलों को मिलाकर राज्य की मांग
भील प्रदेश की मांग कर रहे संगठनों का कहना है कि प्रस्तावित राज्य में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के करीब 39 आदिवासी बहुल जिलों को शामिल किया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि इन क्षेत्रों का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है और अलग राज्य बनने से आदिवासी समाज के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को गति मिलेगी।
जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की उठेगी आवाज
आंदोलन से जुड़े संगठनों का कहना है कि अलग भील प्रदेश बनने से जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों के पारंपरिक अधिकारों की बेहतर सुरक्षा, स्थानीय भाषा और संस्कृति का संरक्षण तथा क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसी मांग को लेकर मानगढ़ धाम से एक बार फिर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रशासन के अनुसार सम्मेलन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!