शराब पार्टी के बाद निर्माणाधीन फार्म हाउस पर मिला मजदूर का शव: प्रेम त्रिकोण में हत्या की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
बड़गोंदा थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन फार्म हाउस पर काम करने वाले मजदूर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम त्रिकोण से जुड़ा सामने आया है। घटना के बाद से संदेही युवक फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पत्नी प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजू पिता वालसिंह बामनिया, निवासी मंडलेश्वर के रूप में हुई है। उसकी पत्नी बड़गोंदा क्षेत्र के निसर्ग परिसर स्थित निर्माणाधीन फार्म हाउस पर मजदूरी करती थी। जांच में पता चला कि वह पिछले करीब एक वर्ष से वहीं काम करने वाले संतोष चौहान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि बुधवार रात राजू अचानक मंडलेश्वर से फार्म हाउस पहुंचा, जहां उसकी पत्नी और संतोष मौजूद थे। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में संतोष ने राजू के सिर पर लोहे के सरिए या किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसकी कनपटी और आंख के नीचे गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और तीनों वहीं रुक गए।
सुबह फिर पी शराब, दोपहर में मिला शव
गुरुवार सुबह भी तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद राजू पास ही एक नीम के पेड़ के नीचे जाकर लेट गया। दोपहर करीब तीन बजे वहां खेल रहे बच्चों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह बेसुध पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और उसे मध्यभारत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संदेही फरार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि मृतक के सिर में अंदरूनी चोट होने की आशंका है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं घटना के बाद से संदेही संतोष चौहान फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!