होर्मुज के बाद लाल सागर भी बंद हुआ तो वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा सकता है: हूती विद्रोहियों को ईरान ने दिया बड़ा संदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, तेहरान।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर नई चिंता सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने यमन के हूती विद्रोहियों को संकेत दिया है कि यदि अमेरिका ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमला करता है, तो वे लाल सागर (रेड सी) के महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को बंद करने की तैयारी रखें। यदि ऐसा होता है तो दुनियाभर में तेल, गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।
होर्मुज के बाद अब रेड सी पर भी खतरा
सूत्रों के अनुसार, ईरानी नेतृत्व ने इस रणनीति पर चर्चा कर अपना संदेश हूती संगठन तक पहुंचा दिया है। अगर होर्मुज जलडमरूमध्य के साथ बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य भी प्रभावित होता है, तो वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है। भारत समेत कई देशों के लिए कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति महंगी और बाधित हो सकती है।
बाब-अल-मंडेब के पास बढ़ाई सैन्य तैयारी
रिपोर्ट के मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य के पास ड्रोन और मिसाइलें तैनात कर दी हैं। हूतियों के करीबी सूत्रों का दावा है कि संगठन ने यमन के पहाड़ी इलाकों, होदेइदाह और अदन की खाड़ी के आसपास जहाजों को निशाना बनाने की पूरी तैयारी कर ली है और अब केवल आदेश का इंतजार है।
अमेरिकी चेतावनी के बाद बढ़ा तनाव
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय और हूती संगठन ने इन रिपोर्टों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
दुनिया पर पड़ सकता है बड़ा असर
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि होर्मुज और लाल सागर दोनों समुद्री मार्ग प्रभावित होते हैं, तो वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की आपूर्ति बाधित हो सकती है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, पेट्रोल-डीजल की महंगाई और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर व्यापक असर पड़ने की आशंका है। भारत जैसे ऊर्जा आयात पर निर्भर देशों को भी इसका सीधा प्रभाव झेलना पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!