शादी से एक रात पहले दुल्हन के गहने लेकर फरार हुई रिश्तेदार युवती: प्रेमी के साथ भागने का आरोप; आरोपियों की तलाश शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले के मूंदी कस्बे में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब विवाह से ठीक एक रात पहले रिश्तेदारी की एक युवती दुल्हन के लिए रखे लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शादी की तैयारियों में दे रही थी साथ
मूंदी थाना पुलिस के अनुसार तालाब मोहल्ला निवासी ऋषभ पुत्र विनोद राठौर ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन का विवाह 16 जुलाई को होना था। शादी की तैयारियों के चलते पिछले करीब एक महीने से रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा हुआ था। इसी दौरान रिश्तेदारी की एक युवती भी घर में रह रही थी। परिवार का उस पर पूरा भरोसा था और वह शादी की तैयारियों में भी हाथ बंटा रही थी।
रात में गहने और नकदी लेकर हुई फरार
परिजन के अनुसार, विवाह की तैयारियों के बीच रात में मौका पाकर युवती घर में रखे दुल्हन के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 1.80 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गई। सुबह जब परिजनों ने सामान देखा तो गहने और नकदी गायब मिले। युवती भी घर से लापता थी। बाद में पता चला कि वह कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ चली गई है।
पुलिस ने शुरू की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही मूंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और युवती व उसके कथित प्रेमी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर चोरी गए जेवर और नकदी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
संबंधित समाचार

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम:पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!