नाकाबंदी में पुलिस के हत्थे चढ़ा अफीम तस्कर: 2.051 किलो अफीम और कार जब्त; सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मुख्यमंत्री के "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस ने एक तस्कर को दो किलो 51 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से अफीम के साथ एक ग्रे रंग की अल्टो कार भी जब्त की है। बरामद अफीम की कीमत करीब 4 लाख रुपए और कार की कीमत लगभग 6 लाख रुपए आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल
गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्रे रंग की अल्टो कार (एमपी-14-सीडी-3072) में अवैध अफीम लेकर अफजलपुर से दलौदा की ओर जा रहा है और किसी बाहरी तस्कर को इसकी खेप पहुंचाने वाला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरीश मालवीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर नाकाबंदी की।
आरोपी गिरफ्तार
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन चालक ने अपना नाम राहुल पिता जगदीश, निवासी साखतली, थाना अफजलपुर बताया। तलाशी में कार से 2 किलो 51 ग्राम अफीम बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अफजलपुर थाने में अपराध क्रमांक 115/2026 के तहत धारा 8/18 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। जब्त की गई अफीम और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी हरीश मालवीय ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अफीम कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। जांच का फोकस अब मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने पर है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!