13वीं मंजिल से गिरी विशाल क्रेन: पार्किंग में मची तबाही; कई गाड़ियां चकनाचूर, एक व्यक्ति गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
मुंबई के मीरा रोड स्थित जेपी नॉर्थ कॉम्प्लेक्स में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन आरईआरएस बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से एक विशाल क्रेन अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गई। क्रेन सीधे पार्किंग क्षेत्र में गिरी, जिससे वहां खड़ी कई कारें और दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया, जिसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
अचानक बिगड़ा संतुलन, मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान क्रेन रोज की तरह सामान ऊपरी मंजिल तक पहुंचा रही थी। इसी दौरान तकनीकी खराबी या संतुलन बिगड़ने के कारण क्रेन अचानक 13वीं मंजिल से नीचे आ गिरी। तेज धमाके की आवाज सुनते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में बाहर निकल आए।
मलबे में दबा व्यक्ति, हालत नाजुक
क्रेन पार्किंग में खड़ी कई कारों और मोटरसाइकिलों पर गिर गई, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के दौरान एक व्यक्ति मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर उसे बाहर निकाला। गंभीर घायल को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक है।
बड़ा हादसा टला
राहत की बात यह रही कि क्रेन किसी रिहायशी इमारत या व्यस्त सड़क पर नहीं गिरी। यदि ऐसा होता तो जनहानि कहीं अधिक हो सकती थी। पार्किंग क्षेत्र में गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या क्रेन का संतुलन बिगड़ना दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।
फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही मीरा-भायंदर नगर निगम की फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबा हटाने और क्षतिग्रस्त वाहनों को निकालने के लिए हेवी-ड्यूटी हाइड्रोलिक क्रेन और गैस कटर की मदद ली गई। रेस्क्यू टीमों ने यह सुनिश्चित करने के लिए पूरे क्षेत्र की तलाशी ली कि मलबे में कोई अन्य व्यक्ति फंसा न हो।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!