मोबाइल के चक्कर में गई जान: सूखे कुएं में उतरे युवक की दम घुटने से मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित खाकी बाबा बगिया में गुरुवार को एक हादसे में युवक की जान चली गई। मोबाइल फोन निकालने के लिए सूखे कुएं में उतरे युवक की ऑक्सीजन की कमी से दम घुटने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
बगिया में फूल तोड़ने गया था
मृतक की पहचान शिव कुमार उर्फ शैंकी उपाध्याय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खाकी बाबा बगिया में फूल तोड़ने गया था। इसी दौरान उसका मोबाइल पास स्थित एक सूखे कुएं में गिर गया। मोबाइल निकालने के लिए वह रस्सी के सहारे कुएं में उतर गया।
आवाज बंद हुई तो लोगों को हुआ संदेह
कुएं में उतरने के बाद काफी देर तक जब युवक की कोई आवाज नहीं आई, तो आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल स्टेशन रोड थाना पुलिस को सूचना दी।
एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में परिजन का हंगामा
युवक की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। गम और आक्रोश में परिजन ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया।
प्रारंभिक जांच में ऑक्सीजन की कमी से मौत की आशंका
सीएसपी दीपाली चंदेरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सूखे कुएं के अंदर ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने से युवक की मौत होना सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!