इंजीनियर पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: पुलिस का दावा- अफसर पत्नी ने प्रेमी संग रची थी साजिश; शूटर को दी थी चार लाख की सुपारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सुपौल।
बिहार के सुपौल जिले से सामने आए चर्चित इंजीनियर देव कुमार गुंजन हत्याकांड में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, चलती ट्रेन में हुई इस हत्या के पीछे किसी लूटपाट का विरोध नहीं, बल्कि प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंधों से जुड़ी एक सुनियोजित साजिश थी। मामले में मृतक की पत्नी एवं मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) अस्मिता कुमारी, उसके कथित प्रेमी अजीत कुमार और शूटर राजू कुमार उर्फ धीरज को गिरफ्तार किया गया है।
रेल पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में जिस घटना को लूटपाट के दौरान हुई हत्या बताया गया था, तकनीकी जांच, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप कॉल, लोकेशन और अन्य साक्ष्यों ने पूरी कहानी बदल दी। पुलिस के अनुसार हत्या की योजना काफी पहले तैयार कर ली गई थी और इसके लिए चार लाख रुपये में सुपारी तय की गई थी।
चलती ट्रेन में मारी गई थी गोली
पुलिस के अनुसार झारखंड के गोड्डा निवासी इंजीनियर देव कुमार गुंजन 11 जून को जमुई से जनसाधारण एक्सप्रेस में सवार होकर सुपौल स्थित अपनी पत्नी से मिलने जा रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे मानसी और बदलाघाट रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन में एक युवक ने उन्हें सीने में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल देव कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
देव कुमार जमुई के मलयपुर पावर ग्रिड में ग्रेड-वन टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी अस्मिता कुमारी सुपौल में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थ हैं। पुलिस के अनुसार कथित प्रेमी अजीत कुमार भी बिजली विभाग में ग्रेड-वन टेक्नीशियन है।
पहले लूटपाट की कहानी सामने आई
घटना के बाद अस्मिता कुमारी ने पुलिस को बताया कि ट्रेन में लूटपाट का विरोध करने पर उनके पति को गोली मार दी गई। पुलिस ने शुरुआत में इसी एंगल से जांच शुरू की, लेकिन जांच अधिकारियों के मन में कई सवाल थे। यदि यह केवल लूट की घटना थी तो निशाना केवल देव कुमार ही क्यों बने?
अन्य यात्रियों को नुकसान क्यों नहीं पहुंचाया गया? इन्हीं सवालों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। घटना के बाद अस्मिता कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों और आसपास के लोगों को भी शुरुआती दौर में यही लगा कि यह ट्रेन में हुई सामान्य आपराधिक वारदात है।
मोबाइल फोन ने खोला पूरा राज
रेल एसपी हरिशंकर कुमार के अनुसार जांच के दौरान देव कुमार के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कराई गई। मोबाइल में एक नंबर "कमीना" नाम से सेव मिला। जब उस नंबर की कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड की जांच की गई तो पुलिस के सामने कई महत्वपूर्ण तथ्य आए।
पुलिस का दावा है कि पिछले एक वर्ष में अस्मिता कुमारी और उस नंबर के बीच 186 बार बातचीत हुई थी। इतना ही नहीं, घटना वाले दिन तड़के करीब तीन बजे से लेकर हत्या होने तक दोनों के बीच कई बार व्हाट्सएप कॉल भी हुई। इसी के बाद जांच का पूरा फोकस प्रेम-प्रसंग की दिशा में चला गया।
तकनीकी साक्ष्यों से खुली साजिश
पुलिस के अनुसार एसआईटी ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन, डिजिटल साक्ष्य और अन्य तकनीकी जानकारियों को जोड़ते हुए पूरे घटनाक्रम की कड़ियां मिलाईं। जांच में सामने आया कि यह हत्या कथित तौर पर प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे देव कुमार को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से कराई गई।
चार लाख में हुई थी सुपारी की डील
पुलिस के अनुसार हत्या के लिए जहानाबाद जिले के घोसी निवासी राजू कुमार उर्फ धीरज को सुपारी दी गई। हत्या की कीमत चार लाख रुपये तय हुई। पुलिस का दावा है कि कथित प्रेमी अजीत कुमार ने यह रकम शूटर तक पहुंचाई ताकि किसी प्रकार का सीधा संपर्क उजागर न हो।
जांच में यह भी सामने आया कि शूटर को एडवांस के तौर पर एक लाख साठ हजार रुपये दिए गए थे। हत्या से पहले उसने तीन अलग-अलग अवसरों पर ट्रेन में सफर कर देव कुमार की यात्रा, सीट और समय की रेकी भी की थी।
एक ही विभाग से शुरू हुआ था तीनों का करियर
पुलिस के अनुसार वर्ष 2017 में अस्मिता कुमारी, देव कुमार गुंजन और अजीत कुमार ने बिजली विभाग में लगभग एक साथ नौकरी शुरू की थी। तीनों ग्रेड-वन टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत थे। वर्ष 2018 में देव कुमार और अस्मिता कुमारी ने विवाह कर लिया। कुछ समय बाद उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ।
बाद में अजीत कुमार का तबादला नालंदा जिले के करायपरसुराय क्षेत्र में हो गया, जबकि देव कुमार की पोस्टिंग जमुई के मलयपुर पावर ग्रिड में रही। वर्ष 2023 में अस्मिता कुमारी का चयन बिहार सरकार में मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) के पद पर हुआ और उनकी पोस्टिंग सुपौल में हुई।
यहीं से बढ़ीं नजदीकियां
पुलिस का कहना है कि एमवीआई बनने के बाद अस्मिता कुमारी और अजीत कुमार के बीच नजदीकियां बढ़ीं। जांच के अनुसार दोनों लगातार संपर्क में रहने लगे। पुलिस का आरोप है कि देव कुमार उनके संबंधों में बाधा बन रहे थे, जिसके बाद उन्हें रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
रेल पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर अस्मिता कुमारी, अजीत कुमार और कथित शूटर राजू कुमार उर्फ धीरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और यदि साजिश में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपियों पर लगे आरोपों का अंतिम निर्णय अदालत में साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही होगा।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!