'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान शुरू: जागरूकता रथों को किया रवाना; 15 दिन तक शहरभर में देंगे संदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
युवाओं और आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस ने "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत की है।
अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार को दो विशेष जन-जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ अगले 15 दिनों तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश देंगे।
यह अभियान पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशामुक्त समाज के लिए प्रेरित कर रही है।
एलईडी स्क्रीन पर दिखेंगे जागरूकता संदेश
जागरूकता रथों में अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिनके माध्यम से शॉर्ट फिल्में, वीडियो संदेश, जन-जागरूकता फिल्में और प्रेरक स्लोगन प्रदर्शित किए जाएंगे।
इन संदेशों का उद्देश्य युवाओं को ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
शहर के प्रमुख क्षेत्रों में पहुंचेगा अभियान
इंदौर पुलिस के अनुसार, ये जागरूकता रथ अगले 15 दिनों तक शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में पहुंचेंगे। अभियान के दौरान आमजन से नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने और समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान भी किया जाएगा।
अधिकारियों और नागरिकों की रही मौजूदगी
रथ रवाना करने के दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय/जोन-2) अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम) राजेश दंडोतिया, ट्रेनी डॉक्टर्स, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, कार्यालयीन स्टाफ, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
इंदौर पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखकर सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना भी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!