पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटियों में 31.40 लाख का चढ़ावा: सात देशों की विदेशी मुद्रा भी मिली; 2026 में दान 1 करोड़ के पार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
विश्व प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था बढ़ रही है। मंदिर की दान पेटियों की दो दिन तक चली गणना में 31 लाख 40 हजार 20 रुपये की नकद राशि प्राप्त हुई। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने 8 ग्राम सोने के आभूषण, 190 ग्राम चांदी के छोटे आभूषण और 7 देशों की विदेशी मुद्रा भी भगवान को अर्पित की। वर्ष 2026 में अब तक मंदिर को दान पेटियों से 1 करोड़ 3 लाख 60 हजार 40 रुपये का चढ़ावा मिल चुका है।
दो दिन चली दान पेटियों की गणना
मंदिर प्रबंधन समिति ने पारदर्शी व्यवस्था के तहत दान पेटियों की गणना कराई। पहले दिन 15 जुलाई को 24 लाख 2 हजार 450 रुपये, जबकि दूसरे दिन 16 जुलाई को 7 लाख 37 हजार 570 रुपये की राशि निकली। दोनों दिनों की गणना के बाद कुल दान राशि 31 लाख 40 हजार 20 रुपये दर्ज की गई।
विदेशी श्रद्धालुओं की आस्था भी दिखी
दान पेटियों में भारत के अलावा मलेशिया, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), थाईलैंड, कजाकिस्तान और ब्राजील सहित सात देशों की विदेशी मुद्रा भी मिली। इनमें विभिन्न देशों के सिक्के और नोट शामिल हैं। मंदिर समिति का कहना है कि यह भगवान पशुपतिनाथ के प्रति विदेशों में भी बढ़ती आस्था का प्रमाण है।
2026 में पहली बार दान 1 करोड़ के पार
मंदिर समिति के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक चार चरणों में दान पेटियों की गणना हो चुकी है। इन चारों चरणों में कुल 1 करोड़ 3 लाख 60 हजार 40 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इसमें जनवरी में 25,43,350 रुपये, मार्च में 24,27,670, मई में 22,31,000 और जुलाई में 31,40,020 रुपये दान में प्राप्त हुए।
धार्मिक पर्यटन को भी मिल रहा बढ़ावा
मंदिर प्रबंधन समिति का कहना है कि भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या से न केवल मंदिर में चढ़ावे में वृद्धि हो रही है, बल्कि मंदसौर में धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिल रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!