सफलता के पथ पर आगे बढ़ता रहे खुलासा फर्स्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट।
खुलासा फर्स्ट की एक और सफल वर्षगांठ पर शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता औैर प्रबुद्धजन का कहना है कि खुलासा फर्स्ट ने कुछ ही सालों में लोगों के दिलों पर राज कर लिया है। शिक्षा, राजनीति, खेल और खासतौर पर अपराध से जुड़ी हर खबर का खुलासा करने का अंदाज ही खुलासा फर्स्ट को दूसरे अखबारों से अलग बनाता है।
खुलासा फर्स्ट इसी तरह सफलता के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही जनता की उम्मीद है।
बेबाक खबरें ही खुलासा फर्स्ट की पहचान
इंदौर के जनमानस की सशक्त आवाज और खोजी पत्रकारिता के पथप्रदर्शक खुलासा फर्स्ट अखबार को सफलतापूर्वक गौरवमय यात्रा तय करने पर संपूर्ण टीम को कोटिशः बधाई! समाज के स्वास्थ्य और चेतना को जाग्रत रखने में मीडिया का जो अतुलनीय योगदान होता है, उसे आपकी बेबाक खबरों ने चरितार्थ किया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी कलम की धार हमेशा इसी प्रकार प्रखर रहे और आप सफलता के नित-नए शिखरों को स्पर्श करें। - डॉ. अरविंद घनघोरिया डीन, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर
सत्य का खुलासा इसी तरह करता रहे खुलासा फर्स्ट
‘खुलासा फर्स्ट’ ने पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुत कम समय में जो विशिष्ट पहचान बनाई, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। आपकी निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि आप इसी साहस के साथ सत्य का खुलासा करते हुए निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त करें। वर्षगांठ पर खुलासा फर्स्ट परिवार को हार्दिक बधाई! - चिंटू चौकसे अध्यक्ष, शहर कांग्रेस
नियमित पढ़ता हूं, प्रशासनिक खबरें
मैं खुलासा फर्स्ट का नियमित पाठक हूं। शाम के वक्त पढ़कर काफी अच्छा लगता है। इसमें प्रशासनिक खबरें बेहद उम्दा होती हैं और हमारे लिए मार्गदर्शक भी। हमें कई मामलों की जानकारी मिलती है और हम कार्रवाई कर पाते हैं। अखबार का कलेवर काफी अच्छा है और आंखों को सुहाता है। आठ साल पूरे होने पर रिपोर्टिंग टीम को बहुत बधाई और शुभकामनाएं कि उत्तरोत्तर और तरक्की करे। - मनीष स्वामी जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी
जन-जागरूकता और विश्वसनीयता काे नया आयाम
‘खुलासा फर्स्ट' परिवार को वर्षगांठ की आत्मीय शुभकामनाएं। शिक्षा और जागरूकता की तरह ही आपकी पत्रकारिता ने भी समाज को सही दिशा दिखाने और व्यवस्था को आईना दिखाने का अद्भुत कार्य किया है।
कम समय में अर्जित की गई यह विश्वसनीयता आपकी टीम की कड़ी मेहनत और ईमानदारी का प्रतिफल है। भविष्य में भी आपका यह वैचारिक रथ सफलता के नए आयाम स्थापित करता रहे। - संजय कुमार मिश्रा पूर्व डीपीसी इंदौर
निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता का पर्याय
खुलासा फर्स्ट में ऐसे अनेक शहर हित के मुद्दे और खबरें प्रकाशित होती हैं जो किसी अन्य समाचार पत्रों में देखने को भी नहीं मिलतीं। यह निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता का पर्याय बन चुका है। खुलासा फर्स्ट को मेरी ह्रदय से शुभकामनाएं। - डॉ पंकज वाधवानी एडवोकेट एवं विधि विशेषज्ञ, इंदौर
साहसी पत्रकारिता को सलाम
निष्पक्षता और अटूट जन-सरोकार के साथ पाठकों के दिलों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले खुलासा फर्स्ट को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई! जिस तरह प्रकृति और वन समाज को जीवन ऊर्जा देते हैं, उसी तरह आपकी साहसी पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर रही है। सच के मार्ग पर गतिमान आपका यह सफर निरंतर अबाध गति से आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। - पीएन मिश्रा सीसीएफ वन, इंदौर
पर्याप्त राजनीतिक खबरों का प्रकाशन
मैं रोज दोपहर में खुलासा फर्स्ट जरूर पढ़ता हूं। इसमें भाजपा से संबंधित खबरों का प्रकाशन पूरे निष्पक्ष तरीके से किया जाता है, जो अच्छा लगता है। राजनीतिक खबरें कई बार खिलाफ भी होती हैं, लेकिन सच्चाईपरक होती हैं, जिसकी सराहना की जाती है। आठ साल पूरा होने पर अखबार की पूरी टीम और खासकर प्रधान संपादक अंकुर भाई को बहुत बधाई। अखबार निरंतर तरक्की करे और साफ-स्वच्छ पत्रकारिता के नए मानदंड कायम करे।- सुमित मिश्रा नगर अध्यक्ष, भाजपा
निर्भीक पत्रकारिता के क्षेत्र के मजबूत स्तंभ बने खुलासा फर्स्ट को बधाई!
सच्चाई, संवेदनशीलता और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे खुलासा फर्स्ट को वर्षगांठ के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। स्वस्थ समाज के निर्माण में निर्भीक पत्रकारिता एक मजबूत स्तंभ की तरह कार्य करती है और आप इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। पूरी टीम के उज्ज्वल, प्रगतिशील और यशस्वी भविष्य के लिए मेरी ओर से अनंत मंगलकामनाएं। - डॉ. माधवप्रसाद हसानी सीएमएचओ, इंदौर
विश्वसनीय पत्रकारिता का सफर यूं ही चलता रहे
खुलासा फर्स्ट ने कम समय में अपनी विश्वसनीय और बेबाक पत्रकारिता से लोगों के बीच खास पहचान बनाई है। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना, सत्ता और व्यवस्था से सवाल करना और आम जनता की आवाज बनना ही सच्ची पत्रकारिता है, जिसे आपकी टीम पूरी निष्ठा के साथ निभा रही है। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति और नई सफलताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं! आपका यह सफर यूं ही मजबूती के साथ आगे बढ़ता रहे। - आदर्श यादव, संचालक, ज्योति टॉकीज
निर्भीक खबरों का प्रकाशन, सच का अटूट विश्वास
ऊर्जावान, बेबाक और निर्भीक पत्रकारिता के पर्याय खुलासा फर्स्ट को वर्षगांठ की बहुत-बहुत बधाई। जैसे निर्बाध विद्युत प्रवाह समाज को रोशन करता है, वैसे ही आपकी खबरों के प्रकाश ने हमेशा समाज से अन्याय और विसंगतियों के अंधेरे को दूर करने का प्रयास किया है। पूरी टीम को इस निरंतर प्रयास के लिए साधुवाद एवं भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। - प्रकाश सिंह चौहान महाप्रबंधक, विद्युत वितरण कंपनी, पश्चिम क्षेत्र, इंदौर
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!