खबर
Top News

रथयात्रा के दौरान मची अफरा-तफरी: एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक अस्पताल पहुंचे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जुलाई 2026, 5:43 pm
शेयर करें:
रथयात्रा के दौरान मची अफरा-तफरी

खुलासा फर्स्ट, पुरी।
भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के पहले दिन गुरुवार को पुरी के ग्रैंड रोड (बड़ा डंडा) पर भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई। भीड़ के दबाव और दम घुटने जैसी स्थिति के चलते एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि 200 से अधिक श्रद्धालुओं को सांस लेने में तकलीफ और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने मृतक की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की है।

रथों के बाहर आते ही उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़
भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ मंदिर से बाहर निकलते ही ग्रैंड रोड पर लाखों श्रद्धालु जुट गए। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई लोगों का दम घुटने लगा। एक श्रद्धालु बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसे तत्काल पुरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कई अन्य श्रद्धालुओं को भी मेडिकल सहायता देनी पड़ी।

रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा
स्थिति बिगड़ते ही स्पेशल रेस्क्यू यूनिट (SRU) और मेडिकल टीमों ने तत्काल मोर्चा संभाला। भीड़ में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर पुरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने ग्रैंड रोड पर अतिरिक्त पुलिस बल, मेडिकल टीम और आपदा राहत कर्मियों की तैनाती कर दी है।

भव्य धार्मिक परंपरा के साथ शुरू हुई रथयात्रा
विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से हुई। सबसे पहले चक्रराज सुदर्शन को मंदिर से बाहर लाकर देवी सुभद्रा के दर्पदलन रथ पर विराजित किया गया। इसके बाद देवी सुभद्रा, भगवान बलभद्र और अंत में भगवान जगन्नाथ की प्रतिमाओं को भव्य शोभायात्रा के साथ रथों पर स्थापित किया गया। इस दौरान पूरा पुरी 'जय जगन्नाथ' के जयघोष से गूंज उठा।

बारिश के बीच प्रशासन हाई अलर्ट पर
रथयात्रा के दौरान भारी बारिश और जलभराव की आशंका को देखते हुए ओडिशा सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं। पिछले 24 घंटों में पुरी में करीब 200 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए नगर निगम, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें 24 घंटे निगरानी में जुटी हुई हैं।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 18 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 19 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 19 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 19 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 19 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 20 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 20 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 20 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 20 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 20 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 20 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 20 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 20 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 21 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 21 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 21 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 21 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!