MBBS छात्र ने की आत्महत्या: क्लासरूम में खाई सल्फास की गोलियां; इलाज के दौरान मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के एक छात्र ने क्लासरूम में सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। अचानक तबीयत बिगड़ने और लगातार उल्टियां होने पर सहपाठियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्लास के दौरान बिगड़ी तबीयत
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। खुड़ैल थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राम पटेल (21), पिता अजय पटेल, निवासी ग्राम रामगढ़ (सनावद), जिला खंडवा के रूप में हुई है।
तृतीय वर्ष का छात्र था मृतक
वह इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र था और कॉलेज परिसर के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को वह रोज की तरह क्लास में पहुंचा था। इसी दौरान उसने कथित रूप से सल्फास की गोलियां खा लीं।
हालत गंभीर हो गई
कुछ ही देर बाद उसे तेज उल्टियां होने लगीं और उसकी हालत गंभीर हो गई। सहपाठियों और कॉलेज स्टाफ ने तत्काल उसे इंडेक्स अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।
सुसाइड नोट नहीं मिला
घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस छात्र का मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
जांच जारी
साथ ही परिजनों, दोस्तों और सहपाठियों से पूछताछ कर आत्महत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!