एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई: युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मंगलवार रात उस समय हलचल मच गई, जब लव जिहाद से जुड़ी शिकायत के आधार पर मुंबई जा रही एक युवती और दो युवकों को विमान में सवार होने से पहले रोक लिया गया।
बताया जा रहा है कि आलीराजपुर जिले के जोबट थाने में दर्ज शिकायत से जुड़ी हिमानी राठौर नाम की युवती को एक मुस्लिम युवक और उसका साथी इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई ले जा रहे थे।
इंडिगो की फ्लाइट रात 10:30 बजे इंदौर से मुंबई रवाना होती है। उड़ान से कुछ देर पहले एयरपोर्ट पर सूचना मिली कि जोबट थाने में दर्ज शिकायत से जुड़ी युवती दो युवकों के साथ मुंबई जा रही है।
इसके बाद टर्मिनल मैनेजर कार्यालय के कर्मचारियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने यात्रियों की जांच शुरू की।
उस समय विमान में यात्रियों की बोर्डिंग चल रही थी। हिमानी के साथ रेहान और सावन नाम के दो युवक भी विमान में सवार होने के लिए एयरोब्रिज तक पहुंच चुके थे।
इसी दौरान CISF की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को एयरोब्रिज से वापस बाहर ले आई। बाद में उन्हें मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों ने तीन दिन पहले ही टिकट बुक करा लिए थे।
दोनों साथ पढ़ते थे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेहान के पिता जियाउद्दीन मकरानी क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि हिमानी के पिता मुकेश राठौर हैं और युवती जोबट की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि रेहान और हिमानी वर्ष 2021 से पहले साथ पढ़ते थे।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर हिमानी अपने घर के पिछले दरवाजे से निकल गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
जोबट में तनाव की स्थिति की भी चर्चा
बताया जा रहा है कि आलीराजपुर जिले के जोबट थाने में हिमानी के लापता होने और कथित लव जिहाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले को लेकर जोबट में तनाव की स्थिति बनने की भी जानकारी सामने आई है।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि युवती को इंदौर से मुंबई ले जाया जा रहा है और वहां उसकी शादी कराने की तैयारी है।
इस सूचना के आधार पर इंदौर एयरपोर्ट पर कार्रवाई की गई। मामले में युवती की सहमति और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं पर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!