खबर
Top News

आकाशीय बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत: भंडारे से लौट रहे थे; एक किशोरी गंभीर रूप से झुलसी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 मई 2026, 12:13 pm
शेयर करें:
आकाशीय बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत

खुलासा फर्स्ट, अनूपपुर।
अमरकंटक में मौसम का कहर दो परिवारों पर भारी पड़ गया। आंधी, तेज बारिश और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ चल रही एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

भागवत कथा के भंडारे से लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित वार्ड क्रमांक-2 बराती क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। कथा समापन के बाद तीनों श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

पलभर में उजड़ गई दो जिंदगियां
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज गरज-चमक के बीच अचानक आकाशीय बिजली तीनों के नजदीक गिरी। बिजली का झटका इतना शक्तिशाली था कि युवक और युवती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनके साथ मौजूद किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में चल रहा उपचार
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायल किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे बराती क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

दो परिवारों की खुशियां छीन ली
कथा आयोजन से जुड़े श्रद्धालु और स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं। अचानक हुई इस त्रासदी ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली, जबकि एक किशोरी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे रुकने से बचने की अपील की है।

संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया
Top News

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

about 9 hours ago
एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार
Top News

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

about 9 hours ago
बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर
Top News

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

about 9 hours ago
प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त
Top News

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

about 10 hours ago
जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित
Top News

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

about 10 hours ago
नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश
Top News

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

about 10 hours ago
बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर
Top News

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

about 11 hours ago
केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री
Top News

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

about 11 hours ago
रात ढाई बजे चोरों का धावा
Top News

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

about 11 hours ago
मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ
Top News

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

about 12 hours ago
कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा
Top News

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

about 12 hours ago
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

about 12 hours ago
वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

about 12 hours ago
जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी
Top News

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

about 13 hours ago
मंदिर परिसर में मचा हड़कंप
Top News

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

about 13 hours ago
घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन
Top News

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

about 13 hours ago
आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप
Top News

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

about 14 hours ago
पुरानी रंजिश में फायरिंग
Top News

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

about 14 hours ago
युवाओं पर कांग्रेस का फोकस
Top News

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

about 14 hours ago
पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी
Top News

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!