युवा कारोबारी की हार्टअटैक से मौत: शादी की सालगिरह के सात दिन बाद उठी अर्थी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
सात दिन पहले शादी की सालगिरह मनाई थी, बीमार मां को मुंबई से घर लाए थे और बुधवार की शाम एक दोस्त के साथ कार्यक्रम से लौटते वक्त 32 साल का सौरभ मालवीय हमेशा के लिए चला गया। सीने में दर्द उठा, दोस्त ने तुरंत अस्पताल की ओर कार दौड़ाई, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि रास्ते में ही दम टूट चुका था।
कैसे हुई घटना
रामनगर क्षेत्र निवासी सौरभ मालवीय बुधवार दोपहर एक दोस्त के साथ ग्राम सिंगोट में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर शाम वापसी के दौरान रास्ते में अचानक उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। दोस्त ने फौरन कार रोकी, लेकिन हालत तेजी से बिगड़ती चली गई। उन्हें तत्काल शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पूरी तरह टूट गया परिवार
सौरभ "मां वैष्णो जल" नाम से आरओ वाटर प्लांट चलाते थे। वे अपने पीछे मां, पत्नी और सात साल की बेटी छोड़ गए हैं। उनकी मां पिछले करीब एक साल से बीमार हैं। मुंबई में इलाज चल रहा था और इसी महीने उन्हें घर वापस लाया गया था।
ऊपर से बेटे के अचानक जाने का सदमा। परिवार पूरी तरह टूट गया है। सौरभ अपने मिलनसार स्वभाव और अच्छे व्यवहार के कारण शहर में जाने-पहचाने जाते थे। उनके असमय निधन से परिवार और परिचितों में गहरे शोक का माहौल है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!