बेगमखेड़ी और किला मैदान एसटीपी प्लांट का कार्य समयसीमा में पूरा हो: अमृत प्रोजेक्ट 2.0; निगम आयुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर
अमृत प्रोजेक्ट 2.0 के तहत शहर में चल रहे विभिन्न विकास और सीवरेज कार्यों का सुबह नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बेगमखेड़ी और किला मैदान के पास बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी के निर्माण कार्य को देखा।
आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को काम में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम हों: आयुक्त सिंघल ने सबसे पहले बेगमखेड़ी क्षेत्र में बन रहे 40 एमएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट का जायजा लिया। उन्होंने यहां पैकेज-3 के तहत चल रहे सीवर लाइन नेटवर्क के काम की प्रगति जानी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम होने चाहिए। कार्यस्थलों पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा संकेतक और सावधानी बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि आम लोगों को कोई परेशानी न हो और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
पानी के दोबारा उपयोग की व्यवस्था को मजबूत किया जाए
आयुक्त ने किला मैदान कृषि मंडी कार्यालय के पीछे निर्माणाधीन 35 एमएलडी के एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट के काम की समीक्षा करते हुए री-यूज ट्रीटेड पानी की लाइन के अलाइनमेंट और पाइप लाइन बिछाने की योजना पर अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश दिए कि साफ किए गए पानी के दोबारा उपयोग की व्यवस्था को मजबूत किया जाए। इस मौके पर अपर आयुक्त आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री अश्विन जनवदे, सहायक यंत्री आकाश जैन सहित उप यंत्री और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!