महिला सुरक्षा को ठेंगा: नाबालिग को एक्टिवा पर जबर्दस्ती बैठाया; ऐसी हरकत क्यों की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को ठेंगा दिखाने वाले दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहले मामले में एक बेखौफ बदमाश ने दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़की को जबरन अपनी गाड़ी पर बैठाकर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
वहीं दूसरी घटना में एक महिला के साथ सरेराह पीछा कर झूमाझटकी और गाली-गलौज करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छोटी ग्वालटोली पुलिस के मुताबिक, पहली वारदात क्षेत्र के व्यस्ततम महू-पीथमपुर बस स्टॉप के पास घटित हुई। यहां से गुजर रही एक 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता को रास्ते में एक्टिवा सवार बदमाश अयाज़ खान निवासी बेकरी गली, पाटनीपुरा ने घेर लिया।
आरोपी ने नाबालिग लड़की को जबरदस्ती डरा-धमकाकर अपनी एक्टिवा गाड़ी पर बैठा लिया और उसे सुनसान जगह की ओर ले गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी रास्तेभर उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करता रहा।
किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को अपने साथ हुई इस आपबीती की जानकारी दी। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इसी थाने में दर्ज हुई दूसरी वारदात में पुलिस ने एक 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पर आरोपी गीतेश बग्गा निवासी कलाली मोहल्ला, छावनी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी गीतेश पिछले कुछ समय से उसे बुरी नीयत से घूरता था और परेशान करता था।
कल जब महिला क्षेत्र से गुजर रही थी, तब आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और अभद्र गालियां देने लगा। महिला ने जब इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी गीतेश ने उसके साथ सरेराह झूमाझटकी शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। जाते-जाते आरोपी ने महिला को समाज में बदनाम करने और जान से मारने की धौंस भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!