राजधानी में धधका कबाड़ का गोदाम: आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; इलाके में मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
राजधानी के बड़वई इलाके में रविवार सुबह कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, पुट्ठा और अन्य कबाड़ रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जो करीब पांच किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था।
पानी के साथ फोम का इस्तेमाल
सुबह करीब नौ बजे आग लगने की सूचना मिलते ही गांधीनगर और कबाड़खाना सहित अन्य स्थानों से दमकलें रवाना की गईं। तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। फायर फाइटर पंकज यादव सहित अन्य दमकलकर्मी मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं।
प्लास्टिक में भड़की आग को बुझाने के लिए पानी के साथ फोम का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
आबादी से दूर गोदाम, ग्रामीण भी मदद में जुटे
गोदाम गांव की आबादी से दूर स्थित है। आग और धुएं को देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण भी दमकलकर्मियों की मदद कर रहे हैं।
हालांकि, घने धुएं के कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कबाड़ जलने से बड़े नुकसान की आशंका
घटना में फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में कबाड़ आग की चपेट में आ गया है।
आर्थिक नुकसान का वास्तविक आकलन होना बाकी है। आग लगने के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!