EOW की बड़ी कार्रवाई: GST रिटर्न भरने की आड़ में करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा; 8 एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मेडिकल और व्यावसायिक फर्मों के अकाउंटिंग रिकॉर्ड में कथित हेरफेर कर करोड़ों रुपए का अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हासिल करने का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की जबलपुर इकाई ने 27 नवंबर 2026 को आठ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।
अकाउंटेंट समेत पांच लोगों की भूमिका सामने आई
जांच में अकाउंटेंट समेत पांच लोगों की भूमिका सामने आई है। आरोपियों पर आठ फर्मों को 8 करोड़ 68 लाख 30 हजार 286 रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप है।
भरोसे की आड़ में हासिल किया गोपनीय डेटा
ईओडब्ल्यू की जांच के मुताबिक, आरोपियों ने पहले फर्म संचालकों का विश्वास जीता। इसके बाद स्क्रीन शेयरिंग सॉफ्टवेयर के जरिए उनके कंप्यूटर में मौजूद MARG अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर का डेटा अनधिकृत रूप से हासिल किया। जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के नाम पर संचालकों के मोबाइल पर आने वाले ओटीपी भी प्राप्त किए गए।
बिना खरीद-बिक्री के तैयार किए फर्जी बिल
आरोप है कि एक मार्च 2022 से 26 दिसंबर 2025 के बीच वास्तविक व्यावसायिक लेनदेन के बिना फर्जी बिल तैयार किए गए।
फर्मों के इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर इनपुट टैक्स क्रेडिट और फर्जी टर्नओवर को आरोपियों ने अपनी और परिजनों के स्वामित्व वाली फर्मों में स्थानांतरित किया। इसके जरिए करोड़ों रुपए का अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया गया।
जीएसटी विभाग की रिपोर्ट से खुली पोल
महादेव फार्म के प्रोपराइटर दीपांशु दीक्षित, एसटी ड्रग हाउस के प्रोपराइटर मोहन अंबवानी सहित अन्य कारोबारियों ने ईओडब्ल्यू में शिकायत की थी। उप पुलिस अधीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी ने शिकायतों की जांच की। जीएसटी विभाग जबलपुर से प्राप्त रिपोर्ट और साक्ष्यों के परीक्षण में कथित वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ।
धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र सहित कई धाराओं में केस
ईओडब्ल्यू ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) और 61(2) के तहत आठ प्रकरण दर्ज किए हैं। सभी मामलों में विवेचना जारी है। फर्जी बिलिंग से लाभान्वित होने वाली फर्मों और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!