भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत: मृतकों में चार बच्चे भी शामिल; नौकरी लगने की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नालंदा।
झारखंड के रामगढ़ में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के नालंदा जिले के 13 लोगों की मौत हो गई। सभी स्कॉर्पियो से रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।
स्कॉर्पियो आगे चल रहे वाहन से टकरा गई
रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर पैंकी गांव के पास स्कॉर्पियो आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में पांच पुरुषों, चार महिलाओं और चार बच्चों की जान चली गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
खुशियां बदलीं मातम में
मृतक नालंदा जिले के जंघारो गांव के रहने वाले थे। इनमें मां सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के डायरेक्टर विवेकानंद, उनकी पत्नी अमृता, मां, दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। अमृता की शिक्षक के पद पर नौकरी लगी थी।
इसी खुशी में परिवार और रिश्तेदार रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। हादसे में विवेकानंद के तीन मौसेरे भाइयों, मौसेरी बहन और उसके परिवार के सदस्यों की भी मौत हुई है।
क्षतिग्रस्त वाहन में फंस गए श्रद्धालु
रात करीब दो बजे हुए हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गांव में पसरा मातम
एक साथ 13 लोगों की मौत की खबर पहुंचते ही जंघारो गांव में मातम पसर गया। मृतक विवेकानंद की मामी फूला देवी ने बताया कि सभी लोग पूजा करने गए थे। वहीं, मृतक राजू की मां ने बताया कि उन्होंने बेटे को जाने से मना किया था, लेकिन वह विवेकानंद के साथ चला गया।
राष्ट्रपति और दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जताया दुख
हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख व्यक्त किया है। इससे पहले 26 नवंबर को भी रामगढ़ जिले के चितरपुर में टाटा मैजिक और हाइवा की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हुए थे।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!