जलसंकट से निपटने की तैयारियां अभी से शुरू: नर्मदा के पानी से भरेगा यशवंत सागर; डेढ़ लाख घरों को मिलेगी राहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कम बारिश के चलते गर्मियों में संभावित जलसंकट से निपटने के लिए नगर निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पश्चिमी इंदौर की जलापूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए यशवंत सागर को नर्मदा के पानी से भरा जाएगा।
तालाब में पानी छोड़ने की योजना
नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के माध्यम से 15 जनवरी से तालाब में पानी छोड़ने की योजना है। निगम के प्रस्ताव को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) ने मंजूरी दे दी है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मुताबिक, यशवंत सागर तक नर्मदा का पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन पहले से मौजूद है।
जनवरी और फरवरी में इसी पाइपलाइन के माध्यम से तालाब में पानी भरा जाएगा।
क्षमता 19 फीट, बचा सिर्फ 15 फीट पानी
यशवंत सागर की अधिकतम जल संग्रहण क्षमता 19 फीट है, जबकि वर्तमान में करीब 15 फीट पानी ही बचा है। लगातार जलप्रदाय के कारण तालाब का जलस्तर और गिरने की आशंका है। कम बारिश के चलते इस बार तालाब में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाया है।
छह टंकियों से होता है जलप्रदाय
यशवंत सागर से पश्चिमी इंदौर की छह प्रमुख पानी की टंकियों को भरा जाता है। पूर्व में प्रकाशित रिपोर्टों के मुताबिक, तालाब से प्रतिदिन करीब 30 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। पश्चिमी क्षेत्र के करीब डेढ़ लाख घरों की जलापूर्ति इस जलस्रोत पर निर्भर है।
गर्मियों से पहले तालाब में पर्याप्त पानी पहुंचने से इन क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद है।
तकनीकी अड़चनों में उलझी बिलावली की योजना
नगर निगम ने बिलावली तालाब को भी नर्मदा के पानी से भरने के लिए तकनीकी सर्वे कराया था। इसमें अलग से पाइपलाइन बिछाने और नया स्ट्रक्चर तैयार करने की जरूरत सामने आई।
राऊ तालाब से बिलावली तक पानी पहुंचाने के विकल्प पर भी विचार किया गया, लेकिन अधिक लागत और पानी का पर्याप्त दबाव नहीं मिलने की आशंका के चलते इसे फिलहाल व्यावहारिक नहीं माना गया।
मौजूदा पाइपलाइन का होगा इस्तेमाल
बिलावली की योजना में तकनीकी बाधाओं के बाद निगम ने यशवंत सागर पर ध्यान केंद्रित किया है। नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना की मौजूदा पाइपलाइन का इस्तेमाल होने से नए निर्माण की जरूरत नहीं पड़ेगी।
निगम का लक्ष्य गर्मी शुरू होने से पहले यशवंत सागर में पर्याप्त जल संग्रहण सुनिश्चित करना है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!