खबर
Top News

पहाड़ों की बर्फबारी से ठिठुरा मध्यप्रदेश: 35 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे; अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 नवंबर 2026, 12:27 pm
शेयर करें:
पहाड़ों की बर्फबारी से ठिठुरा मध्यप्रदेश

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। कटनी का करौंदी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दमोह में पारा 6 डिग्री तक पहुंच गया।

35 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा
प्रदेश के 35 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कुछ जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

इन स्थानों पर पारा 10 डिग्री से नीचे
करौंदी में 5.2, दमोह में 6, कल्याणपुर में 6.2, अमरकंटक में 7.3, रीवा में 8, जबलपुर में 8.6, खजुराहो और उमरिया में 9.4, मलाजखंड में 9.5, नौगांव में 9.6 और मंडला में 9.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

भोपाल-इंदौर में भी सर्द हवाओं का असर
राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर सहित ग्वालियर, उज्जैन, धार, रतलाम, सागर, बैतूल, पचमढ़ी, शिवपुरी, गुना, रायसेन, खंडवा और खरगोन समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

चार जिलों में शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दमोह, कटनी, उमरिया और शहडोल में शीतलहर चलने की संभावना है। सोमवार को दमोह और कटनी में शीतलहर का असर रह सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
बढ़ती सर्दी को देखते हुए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सतर्कता बरतने तथा लंबे समय तक ठंडी हवाओं के संपर्क में रहने से बचने की सलाह दी गई है।

संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप
Top News

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

about 6 hours ago
दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे
Top News

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

about 7 hours ago
एएसआई पर हमला
Top News

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

about 7 hours ago
रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..
Top News

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

about 8 hours ago
आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट
Top News

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

about 8 hours ago
अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस
Top News

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

about 9 hours ago
इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता
Top News

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

about 9 hours ago
नींद हराम कर रखी है सोने ने
Top News

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

about 9 hours ago
बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत
Top News

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

about 9 hours ago
टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी
Top News

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

about 9 hours ago
8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा
Top News

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

about 9 hours ago
कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री
Top News

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

about 9 hours ago
फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन
Top News

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

about 10 hours ago
परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज
Top News

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

about 10 hours ago
रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध
Top News

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

about 10 hours ago
महापौर ने किया निरीक्षण
Top News

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

about 10 hours ago
प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी
Top News

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

about 10 hours ago
नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई
Top News

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

about 10 hours ago
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन
Top News

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

about 10 hours ago
सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी
Top News

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!