घर की बिजली से चला रहे कारोबार तो हो जाएं सावधान: पुराने बिलों का अंतर भी वसूलेगी कंपनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
घरेलू बिजली कनेक्शन लेकर घरों में दुकान, ब्यूटी पार्लर, कोचिंग क्लास और टिफिन सेंटर संचालित करने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। बिजली कंपनी 1 दिसंबर से शहर में विशेष जांच अभियान शुरू करने जा रही है। इसके लिए टीमें गठित की जा रही हैं, जो घर-घर पहुंचकर बिजली के उपयोग की जांच करेंगी।
घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करते पाए जाने पर उपभोक्ताओं से घरेलू और व्यावसायिक बिजली दरों के बीच की अंतर राशि के साथ नियमानुसार पेनल्टी भी वसूली जाएगी।
एक कमरे में भी कारोबार तो अलग कनेक्शन जरूरी
बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, यदि किसी मकान के एक कमरे में भी दुकान, ब्यूटी पार्लर, कोचिंग क्लास, टिफिन सेंटर या अन्य व्यावसायिक गतिविधि संचालित होती मिली तो उस हिस्से के लिए अलग कमर्शियल कनेक्शन लेना होगा।
पुराने बिलों का अंतर बढ़ाएगा आर्थिक बोझ
बिजली कंपनी के मुताबिक, कनेक्शन लगने की तारीख से घरेलू और व्यावसायिक बिजली दरों के बीच की अंतर राशि वसूली जाएगी। दोनों श्रेणियों की बिजली दरों में करीब तीन रुपए प्रति यूनिट तक का अंतर बताया गया है। ऐसे में लंबे समय से घरेलू कनेक्शन पर कारोबार कर रहे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है।
वर्क फ्रॉम होम करने वालों को राहत
घर से लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन काम करने वालों को इस अभियान में राहत रहेगी।
हालांकि, घर में बाकायदा कार्यालय बनाकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों को कमर्शियल कनेक्शन लेना होगा।
स्वीकृत लोड से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वालों पर भी नजर
जांच के दौरान बिजली कंपनी की टीमें कनेक्शन के स्वीकृत लोड और इस्तेमाल किए जा रहे विद्युत उपकरणों की भी पड़ताल करेंगी।
निर्धारित क्षमता से अधिक लोड मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बिजली कंपनी ने स्पष्ट की कार्रवाई की रूपरेखा
बिजली कंपनी के पीआरओ मनोज द्विवेदी के मुताबिक, घरेलू कनेक्शन से कारोबार करने वालों को अलग व्यावसायिक कनेक्शन लेना होगा।
ऐसा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से बिजली दरों के अंतर की राशि वसूली जाएगी।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!