शादियों के सीजन में बरसेगा धन: शहर में इतने हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद; 90 फीसदी तक वेडिंग वेन्यू बुक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवउठनी एकादशी के साथ शुरू हुए शादी-ब्याह के सीजन ने बाजारों की रौनक बढ़ा दी है। होटल, मैरिज गार्डन, कैटरिंग, कपड़ा और सराफा कारोबार में तेजी दिखाई देने लगी है।
प्रदेश में 46 हजार करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शादी सीजन में मध्यप्रदेश में करीब 46 हजार करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान है।
अकेले इंदौर में 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद जताई गई है।
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बढ़ रहा इंदौर का क्रेज
इंदौर और मालवा क्षेत्र डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी लोगों की पसंद बन रहे हैं। मध्यप्रदेश होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी के मुताबिक, अन्य प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन की तुलना में इंदौर में लगभग आधे खर्च में शादी समारोह आयोजित किया जा सकता है।
बेहतर होटल, बैंक्वेट हॉल और धार्मिक-सांस्कृतिक वातावरण के कारण भी यहां शादी करने के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है।
15 मार्च तक 40 से 45 शुभ मुहूर्त
देवउठनी एकादशी से 15 मार्च तक विवाह के करीब 40 से 45 शुभ मुहूर्त मिलने का अनुमान है। इंदौर में 300 से अधिक वेडिंग वेन्यू हैं, जिनमें से 85 से 90 फीसदी की बुकिंग हो चुकी है। होटल कारोबारियों के मुताबिक, इस बार मलमास का असर भी पहले की तुलना में कम दिखाई दे रहा है।
सोना सस्ता होते ही सराफा बाजार में बढ़ी खरीदारी
शादी सीजन के बीच सोने की कीमतों में गिरावट से सराफा कारोबार में तेजी आई है। ज्वेलर कपिल सोनी के मुताबिक, शादी के लिए रानी हार, मंगलसूत्र और पारंपरिक आभूषणों की मांग है।
वहीं, निवेश के उद्देश्य से ग्राहक हल्के वजन की चेन और छोटे हार पसंद कर रहे हैं। ज्वेलर अमित जैन ने बताया कि नेकलेस, बैंगल्स और हेवी चेन के साथ लाइटवेट ज्वेलरी की भी अच्छी मांग है।
एक महीने में सोने के भाव में बड़ी गिरावट
सराफा कारोबारियों के मुताबिक, करीब एक महीने पहले सोने का भाव डेढ़ लाख रुपए के आसपास था, जो 15 दिन पहले घटकर 1.40 लाख रुपए रह गया था।
पिछले सप्ताह इसमें और गिरावट दर्ज की गई। वर्तमान में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.25 से 1.30 लाख रुपए प्रति दस ग्राम बताया जा रहा है।
कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट के चलते कीमतें कम हुई हैं। इसका फायदा शादी के लिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों को मिल रहा है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!