कलेक्टर के खिलाफ वारंट: न मुआवजे का निराकरण; न कोर्ट में हाजिरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
जमीन अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़े मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल कलेक्टर की लगातार गैरहाजिरी पर सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को जस्टिस दीपक खोत की एकलपीठ ने कलेक्टर के खिलाफ पांच हजार रुपए का जमानती वारंट जारी करते हुए वर्तमान पदधारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अब भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को न्यायालय में पेश होना होगा।
सड़क निर्माण में अतिरिक्त जमीन के इस्तेमाल का आरोप
मामला भोपाल निवासी अलका वाईकर सहित अन्य याचिकाकर्ताओं की जमीन से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए निर्धारित 80 वर्गफुट जमीन से अधिक भूमि का इस्तेमाल किया गया, लेकिन अतिरिक्त जमीन के विधिवत अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर उचित कार्रवाई नहीं की गई।
हाईकोर्ट ने पहले भी कलेक्टर को अधिग्रहित की गई पूरी जमीन के मुआवजे पर दोबारा विचार करने के निर्देश दिए थे।
पहले 500 रुपए का वारंट, अब दस गुना बढ़ी राशि
11 सितंबर 2026 को न्यायमूर्ति विवेक जैन की पीठ ने अनुपालन रिपोर्ट में खामियां मिलने पर तत्कालीन भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए 500 रुपए का जमानती वारंट जारी किया था।
इसके बावजूद 28 नवंबर को हुई सुनवाई में कलेक्टर की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता प्रतीक जैन ने न्यायालय को पूर्व आदेश और उसके अनुपालन की स्थिति से अवगत कराया।
प्रशासनिक जवाबदेही पर उठे सवाल
मुआवजे से जुड़े मामले में न्यायालय के निर्देशों के बावजूद अनुपालन और अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं होने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लगातार गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने अब पांच हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया है।
16 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
अदालत ने कलेक्टर कार्यालय के वर्तमान पदधारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।
फिलहाल जमीन के मुआवजे से जुड़े विवाद का अंतिम निराकरण नहीं हुआ है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!