11 शहरों की साइबर ठगी से जुड़े तार: न नौकरी, न कारोबार; फिर खाते में कहां से आए लाखों?
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
बैंक खाता भिंड के युवक का, लेकिन उससे जुड़े साइबर ठगी के तार देश के चार राज्यों के 11 शहरों तक फैले मिले। खाते में न वेतन का रिकॉर्ड मिला और न किसी वैध कारोबार का हिसाब, इसके बावजूद एक महीने में लाखों रुपए का लेन-देन हुआ।
रकम कहां से आ रही थी और किन खातों में पहुंच रही थी, इसकी पड़ताल में साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े एक संदिग्ध म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा हुआ है।
गोला का मंदिर थाना पुलिस ने इस मामले में भिंड के गोहद निवासी 31 वर्षीय हर्ष गोयल के खिलाफ रविवार को केस दर्ज किया है।
बैंक स्टेटमेंट ने खोली संदिग्ध लेन-देन की परतें
राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर 1 से 28 नवंबर तक ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0 के तहत संदिग्ध बैंक खातों की पड़ताल की गई।
गोला का मंदिर थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक जयेंद्र सिंह कुशवाह ने जांच के दौरान इंडियन बैंक के एक खाते से जुड़े दस्तावेज जुटाए।
खाताधारक की केवाईसी, बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेजों का नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और समन्वय पोर्टल पर उपलब्ध शिकायतों से मिलान किया गया।
इसमें मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली के 11 शहरों में हुई साइबर ठगी की शिकायतों से खाते का कनेक्शन सामने आया।
कमीशन के लालच में ठगों को सौंप दी बैंकिंग पहचान
पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध बैंक खाता गोहद के सदर बाजार निवासी हर्ष गोयल पुत्र अशोक कुमार गोयल के नाम पर है। आरोप है कि हर्ष ने कमीशन और अवैध आर्थिक लाभ के लालच में अपना बैंक खाता, सिम कार्ड और यूपीआई आईडी साइबर ठगों को उपलब्ध करा दी थी।
खाते में आते ही गायब हो जाती थी रकम
बैंक स्टेटमेंट की पड़ताल में सामने आया कि खाते में जमा होने वाली रकम को तत्काल दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा रहा था।
कुछ राशि एटीएम और यूपीआई के माध्यम से भी निकाली गई। खाते में जमा और निकाली गई कुल राशि लगभग समान मिली है।
पुलिस का मानना है कि इस खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी से हासिल रकम को आगे पहुंचाने के लिए किया जा रहा था।
एक खाता बेनकाब, अब पूरे नेटवर्क की तलाश
प्रारंभिक जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर गोला का मंदिर थाना पुलिस ने हर्ष गोयल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस खाते के पीछे सक्रिय साइबर ठग कौन हैं और नेटवर्क से कितने अन्य बैंक खाते जुड़े हैं।
ठगी की कुल रकम और मुख्य आरोपियों का खुलासा होना अभी बाकी है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!