आधी रात सड़कों पर उतरी पुलिस: 762 पर कार्रवाई; 1544 संदिग्धों की जांच, नशे में वाहन चलाते मिले 286 चालक, तीन आरोपी 3 चाकू के साथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार रात इंदौर पुलिस ने ऑपरेशन मिडनाइट चलाया। शहर के चारों जोन में एक साथ सरप्राइज चेकिंग और गश्त की गई।
1544 संदिग्धों की जांच
अभियान के दौरान 1544 संदिग्धों की जांच कर 762 के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ पुलिस बल ने मुख्य मार्गों से लेकर संकरी गलियों तक मोर्चा संभाला। अपराध प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से भी निगरानी की गई।
नशे में वाहन चलाने वालों की गाड़ियां जब्त
शराब पीकर वाहन चलाते मिले 286 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर वाहन जब्त किए गए। अंतरराज्यीय बसों और भारी वाहनों के चालकों की भी ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के 18 और मादक पदार्थों के सेवन के तीन प्रकरण दर्ज किए गए। अवैध शराब बेचने वाले सात आरोपियों को पकड़कर 180 से अधिक क्वार्टर देशी शराब जब्त की गई।
चाकू लेकर घूम रहे तीन आरोपी गिरफ्तार
चंदन नगर पुलिस ने दो और सदर बाजार पुलिस ने एक आरोपी को चाकू के साथ पकड़ा। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
लुटेरों से लेकर ड्रग्स तस्करों तक की जांच
अभियान के दौरान 277 गुंडे-बदमाश, 108 नकबजन, 44 लुटेरे, 132 चाकूबाज, 169 निगरानीशुदा बदमाश, 45 जिलाबदर एवं रासुका के आरोपियों और सात ड्रग्स पैडलर्स सहित 782 अपराधियों को चेक किया गया। आदतन अपराधियों को थाने बुलाकर डोजियर भरवाए गए। वहीं, 107 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
338 वारंट और 110 समंस तामील
पुलिस ने लंबे समय से लंबित 106 स्थाई, 92 गिरफ्तारी और 140 जमानती वारंट सहित कुल 338 वारंट तामील किए। इसके अलावा 110 समंस भी तामील कराए गए। होटल, लॉज और रैन बसेरों में ठहरे संदिग्धों की भी जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद कर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!