परिसीमन बिल पर इंडिया ब्लॉक में मतभेद: इनको मनाने में जुटी कांग्रेस; इनके समर्थन के ऐलान के बाद बढ़ी सियासी हलचल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक में मतभेद सामने आए हैं। डीएमके के समर्थन के ऐलान और एनसीपी (शरद पवार गुट) के समर्थन के संकेतों के बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेता दोनों पार्टियों से बातचीत की तैयारी में हैं।
इनसे मुलाकात की संभावना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, मीसा भारती और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री रविवार को चेन्नई में एमके स्टालिन से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद मुंबई में शरद पवार से मुलाकात की संभावना है।
अमित शाह से मिले डीएमके सांसद
शनिवार को डीएमके सांसदों की बैठक के बाद पार्टी ने परिसीमन विधेयक के समर्थन का ऐलान किया। सांसद ए. राजा ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में सीटों की संख्या बढ़ाने के पक्ष में है। शाम को डीएमके सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की।
लोकसभा में 97 सांसदों की बैठक व्यवस्था बदलने की खबर
डीएमके, एनसीपी (शरद पवार गुट) और वाईएसआर कांग्रेस के कुल 34 सांसद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकसभा में 97 सांसदों की बैठक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डीएमके और एनसीपी (शरद पवार गुट) के सांसदों को इंडिया ब्लॉक से अलग बैठाने की खबर है।
सुप्रिया सुले के केंद्रीय मंत्री बनने की अटकलें
सियासी हलचल के बीच एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। महाराष्ट्र सरकार में पार्टी को एक कैबिनेट और दो राज्य मंत्री पद दिए जाने की मांग की भी खबर है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार से चर्चा के बाद विधेयक के समर्थन का फैसला लेने की बात कही थी। वहीं, सुप्रिया सुले ने स्पष्ट किया कि विधेयक का मसौदा देखने और पार्टी में चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।
सपा करेगी विधेयक का विरोध
समाजवादी पार्टी ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी ने सभी सांसदों को विधेयक पर चर्चा के दौरान सदन में उपस्थित रहने और इसका विरोध करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!