युवती की आत्महत्या मामले की फाइल फिर खुली: पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर नई सिर से जांच; प्रकरण से जुड़े अहम किरदार हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बहुचर्चित खुशी कूलवाल आत्महत्या मामले की बंद पड़ी फाइल एक बार फिर खुल गई है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को किया गिरफ्तार
बुधवार सुबह क्राइम ब्रांच की टीम ने इस केस से जुड़े अहम किरदारों में शामिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और राहुल पाटवाला को बिजलपुर स्थित सनसाइन फार्म हाउस से हिरासत में लिया। इस मामले में सोहन उर्फ जोजो भी पुलिस की जांच के दायरे में है। पुलिस पुराने दस्तावेजों, बयानों और ड्रग्स कनेक्शन से जुड़े तथ्यों को दोबारा खंगाल रही है।
2018 में हुई थी खुशी कूलवाल की मौत
मामला 19 जुलाई 2018 का है। इंदौर की हाईप्रोफाइल सोसायटी से जुड़ी 37 वर्षीय खुशी कूलवाल ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। खुशी इंदौर के प्रतिष्ठित यशवंत क्लब की सदस्य थीं और शहर के कई प्रभावशाली लोगों के संपर्क में थीं।
घटना के बाद पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला था। इसमें खुशी ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया था। हालांकि, इसके बाद सामने आए कई तथ्यों के कारण मामला लगातार चर्चा में बना रहा।
ड्रग्स एंगल से जुड़ा मामला
खुशी कूलवाल केस की जांच के दौरान ड्रग्स कनेक्शन का एंगल सामने आया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि खुशी कुछ हाईप्रोफाइल पार्टियों में शामिल होती थीं और ड्रग्स से जुड़े लोगों के संपर्क में थीं। जांच एजेंसियों ने इस बात की पड़ताल की थी कि क्या ड्रग्स नेटवर्क और खुशी की मौत के बीच कोई संबंध था।
राहुल पाटवाला से थे करीबी संबंध
इस मामले में बिजलपुर निवासी राहुल पाटवाला का नाम प्रमुख रूप से खुलासा हुआ था। बताया गया था कि खुशी और राहुल लिव-इन रिलेशनशिप में थे। पुलिस ने राहुल पाटवाला सहित कई लोगों से पूछताछ की थी। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया गया था कि घटना से पहले खुशी किन लोगों के संपर्क में थीं और उनकी गतिविधियां क्या थीं।
गोवा ले जाकर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल का एंगल
जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण एंगल यह भी सामने आया था कि खुशी को गोवा ले जाकर कुछ कारोबारियों द्वारा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने की बात कही गई थी। पुलिस ने इस दिशा में भी जांच की थी और संबंधित लोगों से पूछताछ की गई थी।
एनडीपीएस केस से जुड़े बयानों में आए थे नाम
इंदौर के विजय नगर थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में भी इस केस से जुड़े कुछ नाम सामने आए थे। 7 दिसंबर 2020 को दर्ज एफआईआर क्रमांक 1008 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 22 के तहत कार्रवाई की गई थी। इस प्रकरण में आरोपी धीरज और सोहन उर्फ जोजो के बयानों में कुछ नामों का उल्लेख होने की बात सामने आई थी। इन नामों में नाना भाई उर्फ नाना पटवारी, सोहन उर्फ जोजो, राहुल और सुनील सहित अन्य लोग शामिल बताए गए थे।
नाना पटवारी का नाम आने से मामला फिर चर्चा में
इस पूरे मामले में अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। क्राइम ब्रांच अब पुराने रिकॉर्ड, आरोपियों के बयान, संपर्कों और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
पुलिस खंगाल रही पुराने दस्तावेज और कड़ियां
क्राइम ब्रांच की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि वर्ष 2018 की जांच में कौन-कौन से तथ्य सामने आए थे और क्या कोई महत्वपूर्ण जानकारी उस समय जांच से छूट गई थी। पुलिस पुराने मोबाइल रिकॉर्ड, संपर्कों, बयान और अन्य दस्तावेजों की समीक्षा कर रही है।
आगे बढ़ सकती है जांच
खुशी कूलवाल केस में दोबारा जांच शुरू होने के बाद इस मामले से जुड़े कई लोगों की भूमिका फिर से जांची जा सकती है। पुलिस का फोकस ड्रग्स कनेक्शन, पुराने बयानों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की नए सिरे से पड़ताल पर है। फिलहाल क्राइम ब्रांच की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!