महिला के परिजन ने लगाए गंभीर आरोप: नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने की बदसलूकी; एमवाय अस्पताल में कैंसर मरीज की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमवाय अस्पताल स्थित कैंसर वार्ड में भर्ती 55 वर्षीय महिला विद्या मालवीय की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। स्कीम नंबर 140 निवासी विद्या मालवीय को ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के लिए यहां भर्ती कराया गया था।
उनके बेटे रवि मालवीय ने बताया कि इंडेक्स अस्पताल में शुरुआती दो कीमोथैरेपी लेने के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए एमवाय में भर्ती किया गया था। 27 मई को जांच के बाद कल जब उन्हें तीसरी कीमोथैरेपी दी गई, तो कुछ ही देर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजन का आरोप है कि मां की स्थिति गंभीर होने पर उन्होंने तुरंत ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ को सूचित किया, लेकिन उन्हें सहायता देने के बजाय एमवाय अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर दौड़ने को मजबूर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर ने बिस्तर खाली न होने का हवाला देकर मदद से इनकार कर दिया।
जब रवि वापस कैंसर वार्ड लौटा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उनकी मां के मुंह से झाग निकल रहा था और उन्होंने दम तोड़ दिया था। रवि का आरोप है कि इलाज में हुई इसी देरी ने उनकी मां की जान ली है।
परिजन पर जबरदस्ती कागजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव: मामला यहीं नहीं थमा, परिजन के अनुसार जब उन्होंने इस लापरवाही पर सवाल उठाए, तो अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने सुरक्षाकर्मियों को बुला लिया।
परिजन का आरोप है कि गार्ड्स ने उनके साथ बदतमीजी की और धमकियां दीं। दुख और तनाव के बीच, गार्ड्स की मौजूदगी में परिजन पर जबरदस्ती कागजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया गया, जिसके बाद वे शव लेकर घर लौट गए।
अस्पताल प्रबंधन की इस कथित कार्यप्रणाली ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां आए दिन मरीजों की जान जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।
संबंधित समाचार

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!