खाना बनाते समय गिरी महिला, मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आजादनगर थाना क्षेत्र में एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब महिला अपने घर में खाना बना रही थी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृतका का नाम मीना पति मनोहर (उम्र 50 वर्ष) निवासी पवनपुरी कॉलोनी, पालदा है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात मीना रसोई में खाना बना रही थी, तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़ी। यह देख परिजन घबरा गए और तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल और वहा से एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में महिला की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। परिजनों ने बताया कि मृतका के परिवार में पति, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा और बेटी दोनों की शादी हो चुकी है, जबकि पति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मामले की सूचना मिलने पर आजादनगर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी। इधर अमन पिता रामनारायण 23 निवासी दुर्गा पटेल की चाल बाणगंगा को परिजन बेसुध हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक अमन की मौत का कारण कि जानकारी नही लगी है। पुलिस मृग कायम कर जांच कर रही हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!