खबर
Top News

ऑनलाइन लोन ऐप के जरिए महिला से ठगी: न्यूड फोटो वायरल कर वसूले लाखों रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 मई 2026, 2:48 pm
शेयर करें:
ऑनलाइन लोन ऐप के जरिए महिला से ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन लोन ऐप्स के जरिए ब्लैकमेलिंग और साइबर फ्रॉड का एक मामला सामने आया है। इंदौर क्राइम ब्रांच और साइबर पुलिस ने बाणगंगा क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़ित महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। 40 हजार रुपये के लोन के जाल में फंसाकर जालसाजों ने महिला से साढ़े चार लाख रुपये ऐंठ लिए और उसकी गरिमा को भी ठेस पहुंचाई।

ऐसे शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल
बाणगंगा की रहने वाली पीड़िता हर्षिता (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2025 में उसे कुछ पारिवारिक वजहों से पैसों की सख्त जरूरत थी। गूगल प्ले स्टोर पर सर्च करने के दौरान उसे 'क्रेडिट लीफ' नामक एक इंस्टेंट लोन एप्लीकेशन मिली। हर्षिता ने ऐप डाउनलोड कर 7 दिनों की अवधि के लिए 40,000 रुपये का लोन ले लिया।

अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आने लगीं धमकियां
हैरानी की बात यह है कि लोन चुकाने की अंतिम तारीख आने से पहले ही पीड़िता के व्हाट्सएप (WhatsApp) पर धमकी भरे फोन आने शुरू हो गए। ये कॉल्स विदेशी और अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आ रहे थे।

कॉल करने वाले अपराधियों ने लोन की मूल रकम से कहीं ज्यादा 80 हजार रुपये की तुरंत मांग की।जब महिला ने असमर्थता जताई, तो उन्होंने मोबाइल गैलरी का डेटा लीक करने की धमकी दी।

फोटो एडिट कर रिश्तेदारों को भेजे
लोकलाज और बदनामी के डर से पीड़िता ने शुरू में पैसे ट्रांसफर कर दिए, लेकिन अपराधियों का लालच बढ़ता गया। हैवानियत की हद पार करते हुए आरोपियों ने महिला के फोटो को एडिट कर न्यूड (अश्लील) बना दिया। इन तस्वीरों को पीड़िता के फोन कॉन्टैक्ट्स में मौजूद रिश्तेदारों और परिचितों को व्हाट्सएप पर भेज दिया गया।

ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाकर पिछले 6 महीनों में महिला से 4,500,000 रुपये (4.50 लाख) वसूल लिए गए। आरोपी बिना मांगे भी महिला के खाते में 5-10 हजार रुपये डाल देते थे, ताकि बाद में भारी-भरकम ब्याज और पेनल्टी वसूली जा सके।

बैंक अकाउंट खाली होने पर हुआ खुलासा
जब महिला का बैंक खाता पूरी तरह खाली हो गया और वह मानसिक रूप से टूट गई, तब परिवार वालों को शक हुआ। परिजनों द्वारा कड़ाई से पूछने पर हर्षिता ने 'क्रेडिट लीफ ऐप' की पूरी खौफनाक कहानी बयां की।

इसके बाद परिवार तुरंत इंदौर साइबर सेल पहुंचा। पुलिस ने विभिन्न यूपीआई आईडी (UPI IDs) और बैंक खातों की डिटेल निकालकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और तकनीकी जांच के आधार पर जालसाजों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 4 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 4 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 4 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 5 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 5 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 5 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 5 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 5 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 5 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 5 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 5 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 5 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 5 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 6 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 6 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!