महिला को जिंदा जलाया आखिर दर्ज हो ही गया हत्या का केस...: खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
जिस वारदात को आगजनी मानकर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था, वह हत्या निकली। खुलासा फर्स्ट की मुहिम रंग लाई और करीब 18 दिन बाद पैतृक संपत्ति के लिए महिला को जिंदा जलाने वाले चार रिश्तेदारों पर हत्या का केस दर्ज हो गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भी भिजवा दिया। खास बात यह कि इंसाफ के लिए मृतका के बेटे को भी दो बार उज्जैन रेंज के आईजी राकेश कुमार गुप्ता तक गुहार लगाना पड़ी।
18 जून को देवास के बछखाल में 51 वर्षीय गायत्री बाई बैरागी गंभीर झुलसी हालत में मिली थीं। उन्हें पहले हरदा और फिर इंदौर के एमवायएच में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शुरुआती स्तर पर मामला झुलसने का माना गया, लेकिन परिजन ने आरोप लगाया कि गायत्री बाई की झोपड़ी में आग लगाकर जलाया गया है।
मृतका के पति नारायणदास, पुत्र विजय, बहन संतोष बाई व भतीजी पूजा के बयानों सहित मर्ग जांच में यह तथ्य सामने आए कि 18 जून की सुबह गोविंददास, उसके बेटे अजय, सतानंद व गोलू उर्फ अभय ने झोपड़ी में आग लगाई थी। जांच के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या व आगजनी सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया।
सबसे अहम बात यह कि कार्रवाई के लिए मृतका के बेटे विजय को दो बार उज्जैन रेंज के आईजी राकेश कुमार गुप्ता से मिलकर न्याय की गुहार लगाना पड़ी। इसके बाद जांच में तेजी आई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
यह मामला इसलिए भी चर्चा में रहा, क्योंकि खुलासा फर्स्ट ने लगातार इस घटना को प्रमुखता से प्रकाशित कर सवाल उठाए थे कि यदि महिला को जिंदा जलाने के आरोप हैं तो हत्या का केस क्यों दर्ज नहीं किया जा रहा। आखिरकार पुलिस जांच में वही आरोप सही साबित हुए और अब चारों आरोपी सलाखों के पीछे हैं।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!