महिला को शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण: 20 दिन बीत गए एफआईआर हुए; आरोपी अब तक फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महिला थाने पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है । मामले में खास बात यह है कि महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 20 दिन पहले केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात दिसंबर 2022 में टीआई मॉल स्थित एक शॉप पर आरोपी रवि पिता राधेश्याम सावलानी निवासी शिव सागर कॉलोनी बिजलपुर से हुई थी।
आरोपी ने पहले नौकरी दिलाने का झांसा दिया और फिर शादी का प्रस्ताव रखा। खुद को अविवाहित बताकर उसने पीड़िता का विश्वास जीता। आरोपी पीड़िता को शहर की अलग अलग होटल माणिकबाग स्थित होटल गोल्डन ग्लोरी नालदा परिसर और होटल ग्लो चंदननगर ले जाता रहा, जहां उसने शादी का आश्वासन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
जब भी पीड़िता ने शादी की बात की, आरोपी बहाने बनाकर टालता रहा और पारिवारिक जिम्मेदारियों का हवाला देता रहा। पीड़िता को जनवरी 2024 में सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।
इस पर सवाल करने पर आरोपी ने कहा कि उसका तलाक का केस चल रहा है और जल्द ही वह उससे शादी करेगा। इस आश्वासन के बाद भी आरोपी पीड़िता के संपर्क में बना रहा। मार्च 2026 में आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और फिर से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।
0 अप्रैल 2026 को जब पीड़िता ने शादी को लेकर दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और संपर्क तोड़ लिया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, केस दर्ज हुए कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले को लेकर टीआई श्रद्धा यादव और जांच अधिकारी खुशबू परमार से संपर्क किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!