हफ्तेभर में कुतर दिए जाएंगे सूरज के पर: शराब ठेकेदार रजक को नोटिस जारी, होगा बाउंड ओवर
KHULASA FIRST
संवाददाता

उल्लंघन किया तो जाएगा जेल या होगा पैसा जब्त
क्या होता है बाउंड ओवर?
बाउंड ओवर मतलब, अदालत किसी व्यक्ति को कह दे कि वो कुछ नियम मानकर चले। जैसे, बताई अवधी तक बिना कोई अपराध किए, शांति बनाए रखें, दोबारा कोई गलती नहीं करें, या अगली तारीख पर अदालत में खुद पेश हो। अगर संबंधित व्यक्ति जिसे बाउंड ओवर किया जा रहा है। वह ये नियम नहीं मानता, तो अदालत उस पर आगे कार्रवाई कर सकती है।
उल्लंघन पर क्या होगी कार्रवाई?
विजय नगर एसीपी पराग सैनी के अनुसार सूरज रजक को सालभर के लिए बाउंड ओवर किया जाएगा। उसे दो दिन पहले नोटिस जारी किया है। हफ्तेभर में कार्रवाई कर दी जाएगी। उसे अफसरों से चर्चा के बाद एक निर्धारित राशि से बाउंड ओवर किया जाएगा। यदि सालभर की अवधी में सूरज रजक कोई अपराध करता है तो उसे 141 बीएनएसएस के तहत बची हुई अवधी के लिए जेल भेज दिया जाएगा या फिर जिस राशि से बाउंड ओवर किया है वह जब्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
पैसे और रसूख के दम पर दबंगई दिखाने वाले शराब ठेकेदार सूरज रजक को ठंडा करने की पूरी तैयारी पुलिस ने कर ली है। हफ्तेभर में उसे बाउंड ओवर करते हुए सालभर के लिए उसके पर कुतर दिए जाएंगे। यानि अपराध करने के आदी सूरज रजक ने इस अवधी में कोई भी अपराध किया या उसके खिलाफ कोई शिकायत हुई और वह सही पाई गई तो उसे बाउंड ओवर की बची हुई अवधि के लिए जेल जाना पड़ेगा। या फिर पुलिस उससे बाउंड ओवर कराई पूरी राशि जब्त कर लेगी।
उल्लेखनीय है कि मुंबई की टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ और उनके परिवार के स्वामित्व की निपानिया में सर्वे नंबर 414 की दो हेक्टेयर जमीन है। इस जमीन के करीब 6000 वर्गफीट हिस्से पर शराब दुकान संचालित करने के लिए सूरज रजक की ओर से 3 अप्रैल को कब्जा करने की कोशिश की गई थी। 300 करोड़ रुपए मूल्य की बेशकीमती बताई जा रही इस जमीन पर कब्जेबाजी को लेकर रेमन कक्कड़ द्वारा की गई शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने 4 अप्रैल को (अपराध क्रं. 499/26)केस दर्ज किया था।
आदतन अपराधी है रजक
l अक्टूबर 2025 में सूरज रजक ने अर्पित सिंह गुर्जर और स्नेहराज जाट को टक्कर मारने के बाद गालियां देते हुए उन पर गोली चलाई थी। मामले में सूरज रजक पर केस दर्ज हुआ था। सूरज रजक ने सोशल मीडिया के जरिए कनाड़िया थाने का घेराव करने की धमकी भी दी थी।
हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते वह घेराव नहीं कर सका था, लेकिन तब पुलिस ने इसकी बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराने की दिशा में कोई कार्रवाई भी नहीं की।
l कुछ साल पहले सूरज रजक रघुनाथ प्रसाद पेट्रोल पंप के पीछे टेली परफार्मेंस के पास प्ले बॉय पब संचालित करता था। तब मई 2023 में देर रात तक पब खुला रहने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम बंद कराने पहुंची तो सूरज रजक ने हंगामा करते हुए एसआई सुरेश बुनकर व अन्य से हुज्जत की थी। इसकी रोजनामचा रिपोर्ट भी एसआई ने डाली थी।
l जुलाई 2023 में ही एमआर-10 चौराहे के पास स्थित शराब दुकान के निर्धारित समय से ज्यादा देर तक खुले रहने की सूचना पर पहुंचे हीरानगर थाने के हेड कांस्टेबल ब्रजेश यदुवंशी को भी सूरज रजक ने मोबाइल पर धमकाया था।
03 थानों में पहले से दर्ज हैं आठ केस
विजय नगर थाना
l 24 अक्टूबर 2010 को (अपराध क्रमांक 2/10) पिस्टल के साथ धराया था सूरज।
l 4 दिसंबर 2011 को (अपराध क्रमांक 917/11)
l 22 फरवरी 2012 को (अपराध क्रमांक 130/12)
लसूड़िया थाना
l 29 दिसंबर 2019 को (अपराध क्रमांक 1426/19)
l 16 मई 2009 को (अपराध क्रमांक 289/10)
l 2 जनवरी 2010 को (अपराध क्रमांक 2/10)
l एक अन्य मारपीट और अड़ीबाजी का केस।
कनाड़िया थाना
l 29 जुलाई 2019 को (अपराध क्रमांक 380/19)
l 17 जुलाई 2025 को (अपराध क्रमांक 609/25)।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!