याचिका वापस लो: वरना जान से खत्म कर देंगे; आदिवासी याचिकाकर्ता पर जानलेवा हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

शराब माफिया का खूनी संदेश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार–झाबुआ–आलीराजपुर मार्ग से गुजरात तक फैले अवैध शराब के नेटवर्क के खिलाफ आवाज उठाना आदिवासी युवक को भारी पड़ गया। जनहित याचिका दायर करने वाले मथिया भूरिया पर मंगलवार को झाबुआ में जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने साफ धमकी दी कि याचिका वापस नहीं ली तो मार देंगे। विरोध करने पर उसके सिर पर वार किया और दोनों हाथ तोड़ने की कोशिश की। गंभीर हालत में परिजन उपचार के लिए दाहोद ले गए।
मथिया भूरिया ने अधिवक्ता अनिल ओझा के माध्यम से इंदौर खंडपीठ में जनहित याचिका दायर कर रखी है। इसमें आरोप है कि धार, झाबुआ और आलीराजपुर रूट पर पकड़े जाने वाले शराब तस्करी के मामलों में केवल ड्राइवर, हेल्पर या क्लीनर पर कार्रवाई कीजाती है, जबकि सिंडिकेट संचालकों पर नहीं।
पिछली सुनवाई के बाद बढ़ीं धमकियां
मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी को प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि पिछली सुनवाई के बाद से ही याचिकाकर्ता को अलग-अलग माध्यमों से धमकियां मिल रही थीं। मंगलवार को कुछ बदमाशों ने उसे रास्ते में रोककर गालियां दीं और याचिका वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके सिर पर किसी हथियार से वार किया गया। हाथ-पैरों पर लाठी और हॉकी से प्रहार किए गए। मथिया के अचेत होने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
सवालों के घेरे में तंत्र
घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सवाल उठ रहे हैं कि अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सुरक्षा क्यों नहीं मिल रही?, क्या तस्करी का जाल इतना मजबूत है कि न्यायालय में गुहार लगाने वाले को भी नहीं बख्शा जा रहा? याचिका में यह भी उल्लेख है कि इस रूट पर पकड़ी जाने वाली शराब की खेपों में बड़े नाम सामने नहीं आते। कार्रवाई निचले स्तर पर सिमट जाती है और कथित सरगना बच निकलते हैं। यही मुद्दा हाईकोर्ट में उठाया गया है।
जनता में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। मांग की जा रही है कि हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाए और याचिकाकर्ता को सुरक्षा दी जाए। अवैध शराब के खिलाफ लड़ाई अब सिर्फ कानून की नहीं, बल्कि हिम्मत और सुरक्षा की भी बनती दिख रही है। 25 फरवरी की सुनवाई से पहले हुआ यह हमला कई बड़े सवाल खड़े कर गया है। क्या माफिया का खौफ न्याय की राह रोक पाएगा या अदालत की सख्ती से सिंडिकेट का चेहरा बेनकाब होगा?
संबंधित समाचार

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!