खबर
Top News

नर्मदा नदी में नहाने के दौरान हादसा: 2 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने में दूसरा भी डूबा, 3 घंटे बाद मिले शव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जून 2026, 2:29 pm
शेयर करें:
नर्मदा नदी में नहाने के दौरान हादसा

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
नर्मदा नदी में नहाने गए दो दोस्तों की रविवार को डूबने से मौत हो गई। हादसा गौर चौकी क्षेत्र के सिलुआ घाट पर हुआ, जहां एक दोस्त को बचाने के प्रयास में दूसरा भी गहरे पानी और भंवर की चपेट में आ गया। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव नदी से बरामद किए गए।

दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे थे
पुलिस के अनुसार, चौखड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय ध्रुव पटेल और 17 वर्षीय सागर पटेल अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ रविवार सुबह करीब 11 बजे सिलुआ घाट घूमने और नहाने पहुंचे थे। सभी युवक घाट किनारे पानी में मस्ती कर रहे थे।

गहरे पानी में जाने से बिगड़ा संतुलन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहाते समय ध्रुव अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्त को संघर्ष करते देख सागर उसे बचाने के लिए नदी में उतरा, लेकिन वह भी तेज बहाव और गहरे भंवर में फंस गया। कुछ ही क्षणों में दोनों युवकों का संतुलन बिगड़ गया और वे नदी में लापता हो गए।

नाविकों ने बचाने की कोशिश की
घटना के बाद साथ मौजूद दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर घाट पर मौजूद नाविक तुरंत नदी में कूदे और दोनों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे पानी में काफी अंदर जा चुके थे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान
सूचना मिलते ही गौर चौकी प्रभारी नितिन पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया और नदी में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद दोनों युवकों के शव घटनास्थल से लगभग 50 मीटर दूर चट्टानों के पास फंसे मिले।

परिवारों में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन घाट पर पहुंच गए। शव मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से बरसात के मौसम में नदी-नालों और गहरे जल क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।

संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 15 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 16 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 16 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 16 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 16 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 16 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 16 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 16 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 16 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 16 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 17 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 17 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 17 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 17 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 17 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 17 hours ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!