जुए के बड़े अड्डे का खुलासा: रात 3 बजे क्लब पर पुलिस का धावा; 32 जुआरी धराए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर के 60 फीट रोड स्थित कथित पूल क्लब पर देर रात लसूड़िया पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 44 हजार रुपए, ताश की गड्डियां और अन्य सामग्री जब्त की है।
जुआ खिलवाने की शिकायतें मिल रही थी
लंबे समय से संचालित इस अड्डे पर देर रात तक जुआ खिलवाने की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के पहले हॉल में बड़े स्तर पर ताश के पत्तों पर हार-जीत का खेल चल रहा था। पुलिस अब मकान मालिक और संचालकों की भूमिका की जांच कर रही है।
सूचना के आधार पर दी दबिश
एसीपी पराग सैनी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में स्थित एक भवन की ऊपरी मंजिल स्थित पूल क्लब पर देर रात तक अवैध रूप से जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी।
32 जुआरियों को पकड़ा
मौके से पुलिस ने 1 लाख 44 हजार रुपए, ताश की गड्डियां और जुए में इस्तेमाल की जा रही अन्य सामग्री बरामद की। कार्रवाई के दौरान हर्षित द्विवेदी, सुशील, जितेंद्र गुप्ता, सतीश सहित 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
बड़े स्तर पर खिलाया जा रहा था जुआ
जांच में यह भी सामने आया है कि जिस भवन में जुआ संचालित हो रहा था वह रघुवंशी नामक युवक का है। पुलिस उसकी भूमिका और जुआ संचालन में संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है। खुलासा फर्स्ट के सूत्र के मुताबिक यहां लंबे समय से नाल काटकर बड़े स्तर पर जुआ खिलाया जा रहा था।
संचालक पर भी जुआ खेलने का आरोप
क्षेत्र में यह क्लब देर रात तक संचालित होने के कारण पहले से चर्चा में रहा है। कुछ लोगों का दावा है कि दबिश से ठीक पहले पूल क्लब संचालक भी जुआ खेल रहा था। वह जीतकर बाहर निकला उसके कुछ समय बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दबिश मार दी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!