बजरंग दल नेता की हत्या के बाद बवाल: आरोपियों के घरों में की आगजनी; पुलिस पर पथराव, भारी फोर्स तैनात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
विकासनगर क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में एक युवक की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। रविवार को गुस्साए लोगों की भीड़ ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात
घटना में एसपी सिटी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) तैनात कर दी है। कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद रखी गईं, जिन्हें हालात सामान्य होने के बाद बहाल कर दिया गया।
हत्या के बाद बढ़ा तनाव
जानकारी के अनुसार, बैरागीवाला गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को हुए झगड़े में विनोद कुमार नामक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि विवाद की शुरुआत पैसों के लेन-देन और खेत में पानी लगाने को लेकर हुई थी।
देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और युवक पर हमला कर दिया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
रविवार को भड़का आक्रोश
हत्या की खबर फैलते ही रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों से जुड़े दो मकानों में आग लगा दी। जब पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एसपी सिटी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए।
आरोपियों पर कार्रवाई तेज
पुलिस ने हत्या के मामले में 12 नामजद और 30-35 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। प्रशासन ने मुख्य आरोपी के मकान की बाउंड्रीवाल हटाने की कार्रवाई की है।
इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
हालांकि, कुछ ग्रामीण आरोपियों के पूरे मकान को ध्वस्त करने की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!