तुलसी नगर के विकास को लेकर महापौर से मिले रहवासी, बोले: कार्यों में देरी हुई तो करेंगे जन आंदोलन; पेयजल, ड्रेनेज और सड़क निर्माण सहित कई मांगों पर मिला आश्वासन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की प्रमुख आवासीय कॉलोनियों में शामिल तुलसी नगर में वर्षों से लंबित आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर रहवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा तथा शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में स्वच्छ पेयजल एवं नर्मदा जल आपूर्ति की समस्या के स्थायी समाधान, जर्जर हो चुकी ड्रेनेज व्यवस्था के पुनर्निर्माण, शेष भूखंडों के नियमितीकरण, गौ उद्यान निर्माण तथा विकास शुल्क की राशि के पारदर्शी एवं जनहितकारी उपयोग की प्रमुख मांगें रखीं।
कॉलोनी की आंतरिक सड़कों का निर्माण जनसहयोग मॉडल पर होगा
रहवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए महापौर ने कई महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि तुलसी नगर में नई ड्रेनेज लाइन का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिसका पूरा खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा।
कॉलोनी की आंतरिक सड़कों का निर्माण जनसहयोग मॉडल पर किया जाएगा, जिसमें 30 प्रतिशत राशि रहवासियों तथा 70 प्रतिशत राशि नगर निगम द्वारा वहन की जाएगी।
शासन स्तर पर सहयोग की अनुशंसा करेंगे
महापौर ने यह भी बताया कि विधायक निधि से स्वीकृत मुख्य सड़क का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होगा। नर्मदा जल प्रदाय की चतुर्थ चरण योजना के अंतर्गत संपूर्ण तुलसी नगर को जोड़ा जाएगा तथा जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन नहीं है, वहां नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
शेष भूखंडों के नियमितीकरण के लिए प्रदेश सरकार की नीति के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा शासन स्तर पर सहयोग की अनुशंसा की जाएगी। इसके अलावा गो उद्यान निर्माण की दिशा में भी शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया।
महापौर के साथ एमआईसी सदस्य राजेश उदावत, जलकार्य प्रभारी बबलू शर्मा तथा महेश जोशी भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल में राजेश तोमर, संजय यादव, राकेश जायसवाल, शिव बहादुर सिंह, प्रवीण मालवीय, महेश सेंगर, हरिराम नामदेव, अमोल पाटिल, हरिनारायण, रामकृष्ण पटेल, शारदा सिंह, गीता मिश्रा, ज्योति ठक्कर, रामचंदानी सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित थे।
बैठक के पश्चात रहवासियों ने स्पष्ट किया कि तुलसी नगर के विकास से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यों पर यदि शीघ्र अमल नहीं किया गया तो कॉलोनीवासी व्यापक जनहित आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।
संबंधित समाचार

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!