इस कार्यालय में हुआ घोटाला: मचा हड़कंप, बिना अनुमति बिल पास होने के आरोप; नोटिस जारी कर जवाब मांगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ ) कार्यालय में खेल निधि से जुड़े वित्तीय लेनदेन में बड़ी अनियमितता सामने आई है। प्रारंभिक जांच में अप्रैल 2023 से दिसंबर 2025 के बीच 1 करोड़ 55 लाख 43 हजार 356 रुपए के व्यय का समुचित लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं होने पर सवाल खड़े हुए हैं।
15 दिन के भीतर जवाब देना होगा
मामले को गंभीर मानते हुए संयुक्त संचालक (जेडी) कार्यालय ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को नोटिस जारी कर
15 दिन के भीतर जवाब मांगा है।
कैश बुक, वाउचर और वित्तीय अभिलेखों में कई खामियां मिलीं
जांच के दौरान क्रीड़ा निधि से संबंधित कैश बुक, वाउचर और वित्तीय अभिलेखों में कई खामियां पाई गईं। रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी राशि के भुगतान से जुड़े दस्तावेज पूर्ण रूप से प्रस्तुत नहीं किए गए। साथ ही कुछ बिलों के संबंध में यह भी सवाल उठे हैं कि वे आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया और अनुमोदन के बिना पारित किए गए।
जेडी ने मांगा स्पष्टीकरण
संयुक्त संचालक अरविंद चौरागड़े ने मामले को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जवाब तलब किया है। जांच रिपोर्ट में वित्तीय अभिलेखों के रखरखाव और भुगतान प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं की ओर संकेत किया गया है।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
शिक्षा विभाग में वित्तीय गड़बड़ियों के मामले पहले भी विभिन्न जिलों में सामने आते रहे हैं। जबलपुर में 2019 में क्रीड़ा निधि और छात्रवृत्ति मद में करोड़ों रुपए की अनियमितता का खुलासा हुआ था। इसी प्रकार इंदौर में 2017 में फर्जी नियुक्तियों और वेतन भुगतान से जुड़े मामले का भी खुलासा हुआ था।
वहीं भोपाल डीपीआई में 2021 में स्टेशनरी, फर्नीचर और मरम्मत कार्यों के नाम पर फर्जी बिलों के जरिए भुगतान की शिकायतें मिली थीं। इन मामलों में जांच एजेंसियों ने वित्तीय रिकॉर्ड, वाउचर और भुगतान प्रक्रिया में गड़बड़ियों की पुष्टि की थी।
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
फिलहाल भोपाल डीईओ कार्यालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त स्पष्टीकरण और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!