MP में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश का दौर जारी; इस तारीख तक पहुंच सकता है मानसून
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में प्री-मानसूनी गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का दौर जारी है। शनिवार को भोपाल समेत कई शहरों में 70 किलोमीटर प्रतिघंटा या उससे अधिक रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून निर्धारित समय से 3 से 4 दिन की देरी से आगे बढ़ रहा है और 18 जून तक मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।
अगले चार दिन तक आंधी-बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय ट्रफ लाइन और अन्य मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। रविवार को शिवपुरी और अशोकनगर जिलों के लिए तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा ग्वालियर, गुना, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, विदिशा, सागर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, पन्ना, छतरपुर और निवाड़ी समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।
कहीं बारिश तो कहीं गर्मी का असर
एक ओर जहां कई जिलों में बारिश राहत दे रही है, वहीं इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में उमस और गर्मी का असर बना रहने की संभावना है।
इटारसी में आंधी ने मचाई तबाही
शनिवार को भोपाल, नरसिंहपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, पचमढ़ी और पिपरिया सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। नर्मदापुरम जिले के इटारसी में आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली लाइनें टूट गईं और एक एंबुलेंस पर पेड़ गिरने की घटना भी सामने आई। वहीं एक मेले का मुख्य द्वार भी तेज हवाओं के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।
तापमान में आई गिरावट
बारिश और बादलों के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख शहरों में भोपाल का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38.1 डिग्री, उज्जैन का 39 डिग्री, जबलपुर का 36.8 डिग्री और ग्वालियर का 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं शिवपुरी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दूसरी ओर राजगढ़ सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मानसून के इंतजार में प्रदेश
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियां मानसून के लिए अनुकूल बन रही हैं। यदि मानसून की रफ्तार सामान्य रही तो अगले कुछ दिनों में यह मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। तब तक प्रदेशभर में प्री-मानसूनी बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!