बिना ओटीपी नहीं बनेगा यह सर्टिफिकेट: लागू हुई नई व्यवस्था; वाहन मालिक की वास्तविक पहचान होगी सुनिश्चित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
मध्यप्रदेश में वाहन मालिकों के लिए प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र ( पीयूसी) बनवाने के नियम बदल गए हैं। अब पीयूसी सर्टिफिकेट जारी करने से पहले वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) का सत्यापन अनिवार्य होगा। बिना ओटीपी वेरिफिकेशन के कोई भी पीयूसी प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
एनआईसी ने की व्यवस्था लागू
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने यह नई व्यवस्था लागू की है। परिवहन विभाग के अनुसार इसका उद्देश्य फर्जीवाड़े पर रोक लगाना और वाहन मालिक की वास्तविक पहचान सुनिश्चित करना है।
ऐसे काम करेगी नई व्यवस्था
डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर किरण शर्मा के मुताबिक, जैसे ही पीयूसी केंद्र पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर सिस्टम में दर्ज किया जाएगा, वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। प्रदूषण जांच सफल होने और ओटीपी सत्यापन पूरा होने के बाद ही प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
गलत या बंद नंबर वालों को होगी परेशानी
नई व्यवस्था के बाद उन वाहन मालिकों को दिक्कत आ सकती है, जिनके वाहन रिकॉर्ड में पुराना, बंद या गलत मोबाइल नंबर दर्ज है। ऐसे लोगों को पहले परिवहन विभाग में जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा। सही नंबर दर्ज होने के बाद ही ओटीपी प्राप्त होगा और पीयूसी सर्टिफिकेट बन सकेगा।
प्रदेश में 2.5 करोड़ से ज्यादा वाहन
मध्यप्रदेश में करीब 2.5 करोड़ वाहन पंजीकृत हैं। अकेले भोपाल में ही 20 लाख से अधिक वाहन रजिस्टर्ड हैं। ऐसे में यह बदलाव बड़ी संख्या में वाहन मालिकों को प्रभावित करेगा।
रोज बनते हैं हजारों पीयूसी प्रमाण पत्र
भोपाल आरटीओ डॉ. जितेंद्र शर्मा के अनुसार पूरे प्रदेश में 550 से 600 केंद्रों के माध्यम से रोजाना 22 से 25 हजार पीयूसी सर्टिफिकेट बनाए जाते हैं।
फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक
परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब तक कई मामलों में एक ही मोबाइल नंबर के जरिए कई वाहनों के पीयूसी प्रमाण पत्र बनाए जा रहे थे। इससे रिकॉर्ड की विश्वसनीयता प्रभावित होती थी।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद केवल वाहन के पंजीयन रिकॉर्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी जाएगा, जिससे फर्जी प्रमाण पत्र बनवाना मुश्किल हो जाएगा।
जल्द मिलेगी एक्सपायरी की सूचना
परिवहन विभाग जल्द ही एक और सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत पीयूसी की वैधता समाप्त होने से पहले वाहन मालिकों को मोबाइल पर अलर्ट मैसेज भेजा जाएगा, ताकि वे समय रहते प्रमाण पत्र का नवीनीकरण करा सकें और चालान से बच सकें।
वाहन मालिक क्या करें?
परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज मोबाइल नंबर की जांच करें। नंबर पुराना या गलत होने पर तत्काल अपडेट कराएं। पीयूसी केंद्र पर जाते समय मोबाइल साथ रखें। ओटीपी प्राप्त होने पर सत्यापन पूरा करें।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!